
Reality Check: झारखंड में हादसे के बाद जम्मू में भी पर्यटकों के मन में डर, जानिए JAMMU रोप-वे प्रोजेक्ट कितना सुरक्षित
AajTak
झारखंड में रोप-वे हादसे के बाद जम्मू रोप-वे पर भी पर्यटकों की संख्या में कमी आई है. झारखंड में हुए हादसे ने जम्मू में भी लोगों के मन में डर पैदा कर दिया है. हालांकि, प्रशासन ने पर्यटकों को भरोसा दिलाया है कि चिंता की कोई बात नहीं है. रोप-वे पर सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.
झारखंड के देवघर में त्रिकुट पहाड़ पर बने रोप-वे पर हुए हादसे के बाद गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी की है. इसमें रोप-वे परियोजनाओं की सुरक्षा को ऑडिट करने के लिए कहा गया है. इतना ही नहीं, गृह मंत्रालय ने राज्यों से सुरक्षा ऑडिट करने के लिए अनुभवी और योग्य फर्मों को शामिल करने के लिए कहा है.
इतना ही नहीं रोप-वे संचालकों को उनके द्वारा किए जा रहे रखरखाव कार्य और अन्य गतिविधियों का रिकॉर्ड रखने के लिए भी कहा गया है. केंद्र ने एसओपी के सख्त पालन का निर्देश दिया है. इसी बीच इंडिया टुडे की टीम जम्मू रोप-वे प्रोजेक्ट पर सुरक्षा का रियलिटी टेस्ट करने पहुंची.
ये प्रोजेक्ट जम्मू के तीन प्रमुख मंदिरों बावे वाली माता मंदिर, महामाया मंदिर और पीरखो जामवंत गुफा को जोड़ता है. मंदिरों की नगरी में 1600 मीटर से अधिक लंबी केबल कार परियोजना पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र भी है.
हालांकि, झारखंड में रोप-वे हादसे के बाद जम्मू रोप-वे पर भी पर्यटकों की संख्या में कमी आई है. झारखंड में हुए हादसे ने जम्मू में भी लोगों के मन में डर पैदा कर दिया है. हालांकि, प्रशासन ने पर्यटकों को भरोसा दिलाया है कि चिंता की कोई बात नहीं है. रोप-वे पर सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.
इंडिया टुडे से बातचीत में जम्मू केबल कार प्रोजेक्ट के मैनेजर राकेश भट्ट ने कहा, सुरक्षा ऑडिट हर तय समय में की जाती है. उन्होंने कहा, रखरखाव का काम भी समय समय पर किया जाता है. इंडिया टुडे ने कंट्रोल रूम में पहुंचकर केबल कार कैसा काम करता है, इसे भी समझने की कोशिश की. इजीनियर इरफान हक ने कहा, सुरक्षा के कई उपाय किए गए हैं और केबल कार को बहुत ही प्रोफेशनली चलाया चलाया जाता है. उन्होंने कहा कि हर सुबह सभी उपकरणों की जांच की जाती है, उसके बाद ही केबल कार सेवा शुरू होती है. उन्होंने कहा, इसे लेकर रोजाना रिपोर्ट भी तैयार की जाती है. सभी रिकॉर्ड को दर्ज किया जाता है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








