
RCB Vs LSG Eliminator IPL 2022: एलिमिनेटर में बारिश, मैच रद्द हुआ तो लखनऊ-बेंगलुरु में कौन होगा बाहर?
AajTak
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें एलिमिनेटर में आमने-सामने होंगी. अगर इस मैच में बारिश खलल डालती है, तो क्वालिफायर-2 में कौन-सी टीम पहुंचेगी. जानिए...
RCB Vs LSG Eliminator IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में बुधवार को एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाने वाला है. कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में होने वाले इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (LSG Vs RCB) की टीम आमने-सामने हैं. क्वालिफायर-1 में जीत हासिल करके गुजरात टाइटन्स पहले ही फाइनल में पहुंच गई है, जबकि एलिमिनेटर की विजेता टीम को राजस्थान रॉयल्स से भिड़ना होगा.
बारिश की वजह से टॉस में देरी हुई है, अगर बारिश ज्यादा देर तक चलती है तो अधिक से अधिक 9.30 बजे तक मैच शुरू हो सकता है. तब 5-5 ओवर का मैच करवाया जा सकता है जिसमें से विजेता तय होगा. अगर उससे भी अधिक बारिश होगी, तब 11.56 PM तक मैच शुरू हो सकता है तब सुपरओवर से मैच का नतीजा आएगा. लेकिन अगर मैच शुरू हो नहीं होता है तो लखनऊ को विजेता घोषित कर दिया जाएगा. क्वालिफायर की तरह ही एलिमिनेटर के दौरान भी मौसम कुछ हदतक दगा दे सकता है. कोलकाता में दिन में बारिश होने की अधिक संभावना रही, लेकिन रात को ऐसा होने के कम आसार हैं. हालांकि, अगर ऐसा होता भी है तो मैच पर इसका क्या असर होगा समझिए... क्वालिफायर की तरह ही एलिमिनेटर के लिए भी कोई रिजर्व डे नहीं है यानी इस मैच का फैसला आज ही होगा. अगर बारिश की वजह से एक भी बॉल नहीं फेंकी जाती है, तो प्वाइंट टेबल के अनुसार लखनऊ सुपर जायंट्स की एंट्री क्वालिफायर-2 में हो जाएगी. प्वाइंट टेबल में लखनऊ तीसरे स्थान पर थी और बेंगलुरु चौथे स्थान पर, ऐसे में बेंगलुरु का पत्ता साफ हो जाएगा.
सुपरओवर का भी रहेगा ऑप्शन बारिश की वजह से अगर खेल में कुछ हदतक ही बाधा पड़ती है, तो नियम के अनुसार सुपरओवर से मैच का फैसला किया जाएगा. यानी एक-एक ओवर का मैच होगा, उसे जो जीत जाएगा वह आगे जाकर राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगा. हालांकि, फैन्स चाहेंगे कि उन्हें एलिमिनेटर का पूरा रोमांच देखने को मिले और उनकी फेवरेट टीम ही आगे बढ़े.
बता दें कि बीसीसीआई द्वारा जो नियम बनाए गए हैं, उनके अनुसार सिर्फ फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा गया है. क्वालिफायर-1, एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है. इन सभी मैचों का फैसला सुपरओवर या फिर प्वाइंट टेबल की मदद से ज़रूरत पड़ने पर निकाला जा सकता है.
क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बनाई है. राजस्थान रॉयल्स को अभी एक मौका और मिलेगा, वह क्वालिफायर-2 (27 मई) में उस टीम से भिड़ेगी जो एलिमिनेटर जीत जाएगी.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






