
RBSE Board Exam 2021: कोरोना के चलते नहीं आएंगे एग्जामिनर, इंटरनल ही होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम
AajTak
RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Board Practical Exam 2021: बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डीपी जारोली ने कहा है कि आमतौर पर इंविजिलेटर्स का एक ग्रुप प्रैक्टिकल एग्जाम्स के लिए अपाइंट किया जाता है जिसे 4 से 5 दिन के समय में कई स्कूलों का दौरा करना पड़ता है. ऐसे में स्वयं शिक्षकों को, और शिक्षकों से छात्रों को कोरोना संक्रमण का खतरा होता है.
RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Board Practical Exam 2021: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने फैसला किया है कि वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम्स के लिए किसी भी एग्जामिनर को नियुक्त नहीं किया जाएगा. स्कूलों में प्रैक्टिकल एग्जाम इंटरनल ही होंगे जिसका अर्थ है कि स्कूल के टीचर्स ही बोर्ड एग्जाम के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा लेंगे. बोर्ड ने Covid19 संक्रमण के बढ़ते प्रसार के देखते हुए यह फैसला लिया है. बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डीपी जारोली ने कहा है कि आमतौर पर इंविजिलेटर्स का एक ग्रुप प्रैक्टिकल एग्जाम्स के लिए अपाइंट किया जाता है जिसे 4 से 5 दिन के समय में कई स्कूलों का दौरा करना पड़ता है. ऐसे में स्वयं शिक्षकों को, और शिक्षकों से छात्रों को कोरोना संक्रमण का खतरा होता है. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य शिक्षा विभाग के तहत जोनल अधिकारियों को स्कूलों की निगरानी के लिए नियुक्त किया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे दिए गए प्रोटोकॉल के अनुसार ही प्रैक्टिकल्स आयोजित हों. बढ़ते COVID-19 मामलों के कारण, बोर्ड ने 5 विषय-विशेषज्ञों की एक टीम का गठन किया है जो स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करने में मदद करेगी. इस नियम का पालन केवल राजस्थान बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा 2021 के लिए किया जाएगा. राज्य के स्कूलों को अपने शिक्षकों की एक टीम का गठन करना होगा जो प्रैक्टिकल एग्जाम लेंगे. इस टीम को प्रैक्टिकल्स की शुरुआत से दो दिन पहले जोनल अधिकारी को अपने नाम भेजने होंगे.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











