
RBI का बड़ा कदम, अब जनधन अकाउंट पर भी मिलेंगी ये सब सुविधाएं!
AajTak
भारतीय रिजर्व बैंक ने बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) अकाउंट को लेकर बड़ा ऐलान किया है. अब इन अकाउंट्स पर भी बाकी बचत खातों जैसी सुविधाएं दी जाएंगी.
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक बड़ा कदम उठाया है. 1 अक्टूबर से रिजर्व बैंक ने बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) अकाउंट को अपग्रेड करने के प्रस्ताव का ऐलान किया, जिसमें बाकी सेविंग अकाउंट की तरह ही इस तरह के खाते में सभी सुविधाएं दी जाएंगी और वह भी फ्री में.
इन सुधारों का उद्देश्य ग्राहक-केंद्रित अनुभव प्रदान करना, पहुंच बढ़ाना और खाताधारकों, खासकर कम आय वाले और ग्रामीण ग्राहकों के लिए सुरक्षा को मजबूत करना है. प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 56.6 करोड़ से ज्यादा BSBD खाते पहले ही खोले जा चुके हैं, जिनमें 2.67 ट्रिलियन से ज्यादा डिपॉजिट है.
आरबीआई ने कहा कि यह बदलाव BSBD खातों के ग्राहकों की बदलती जरूरत और डिजिटल बैंकिंग के साथ जोड़कर वित्तीय समावेशन को मजबूत करने के लिए तैयार किए गए हैं. आरबीआई ने कहा कि बैंकिंग सेक्टर के चल रहे डिजिटलाइजेशन के लिए एक ऐसे BSBD खाते की आवश्यकता है जो कस्टमर्स की बदलती जरूरतों के कारण हो. ये निर्देश BSBD खाताधारकों के लिए ग्राहक सेवा में सुधार और वित्तीय समावेशन को मजबूत करेगा.
क्या-क्या कस्टमर्स को मिलेगा? प्रस्तावित नियमों के तहत बैंकों को BSBD अकाउंट को एक नियमित बैंकिंग सेवा मानना होगा और अनिवार्य सुविधाएं फ्री में देनी होंगी. जिसमें असीमित जमा, एटीएम या डेबिट कार्ड, सालाना कम से कम 25 पन्नों वाली चेकबुक और मुफ्त इंटरनेट व मोबाइल बैंकिंग शामिल है. न्यूनतम राशि रखने की कोई आवश्यकता नहीं है. इन अकाउंट्स में हर महीने ATM ट्रांसफर समेत कम से कम चार बार फ्री विड्रॉल की सुविधा भी मिलेगी.
BSBD अकाउंट और अन्य सेविंग अकाउंट के बीच अंतर समझाना होगा आरबीआई ने बैंकों को बीएसबीडी खातों की विशेषताओं और उपलब्धता का प्रचार करने को भी कहा है. बैंकों को संभावित ग्राहकों को बीएसबीडी और अन्य बचत खातों के बीच के अंतर को भी स्पष्ट करना होगा. इससे यह तय होगा कि सभी व्यक्ति, जिनमें वर्तमान में बैंकिंग सेवाओं से वंचित लोग भी शामिल हैं, इन बुनियादी वित्तीय सेवाओं को समझ सकें और उनका उपयोग कर सकें.
एक ग्राहक बैंकिंग प्रणाली में केवल एक ही बीएसबीडी खाता रख सकता है. अगर ग्राहक का उसी बैंक में पहले से ही बचत खाता है, तो उसे बीएसबीडी खाता खोलने के 30 दिनों के भीतर बंद करना होगा. अगर कस्टमर्स तय अवधि के भीतर खाता बंद करने का रिक्वेस्ट नहीं करता है, तो बैंक एक नोटिस जारी करेगा और सेविंग अकाउंट बंद करने से पहले 30 दिन का अतिरिक्त समय देगा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











