
Ranji Trophy: टीम इंडिया से बाहर इस स्पिनर को मिली उत्तर प्रदेश टीम की कमान
AajTak
कुलदीप यादव के लिए रणजी ट्रॉफी काफी महत्वपूर्ण है. कुलदीप इसी टूर्नामेट से टीम इंडिया में अपनी वापसी की राह तलाशेंगे. उत्तर प्रदेश 13 जनवरी से ओडिशा के खिलाफ अपने रणजी ट्रॉफी अभियान की शुरुआत करेगी.
उत्तर प्रदेश ने 13 जनवरी से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए कुलदीप यादव को उत्तर प्रदेश का कप्तान नियुक्त किया है. कुलदीप यादव लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. हाल ही में कुलदीप अपनी चोट से उबर कर NCA में मैदान पर वापसी की तैयारियों में भी जुटे हुए हैं.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












