
Ramadan 2026: 7 मार्च को रमजान का सत्रहवां रोजा, रोजेदार देखें शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय
ABP News
Ramadan 2026 17th Roza Sehri Iftar Time: रमजान का सत्रहवां रोजा शनिवार 7 मार्च को रखा जाएगा. इस्लाम के अनुसार 17वां रोजा रहमत का दरिया है. रोजेदार यहां देखें अपने शहर अनुसार सहरी- इफ्तार का समय.
Ramadan 2026 17th Roza Sehri Iftar Time: रमजान महीने के मगफिरत का अशरा चल रहा है. 19 फरवरी 2026 से शुरू हुआ रमजान का महीना अब सत्रहवें रोजे तक पहुंच चुका है. मगफिरत के आईने में देखा तो सत्रहवां रोजा आखिरत की फिक्र और अल्लाह का जिक्र है. सत्रहवां रोजा मगफिरत की मंजिल पहुंचने तक अल्लाह के जिक्र में रोजेदार को व्यस्त रखता है.
रमजान की शुरुआत होते ही मुसलमानों का समय रोजा रखने, नमाज पढ़ने और दुआ-जकात में बीत रहा है. यह महीना संयम, दान और नेकी पर जोर देता है. लेकिन रोजा रखना सबसे अहम होता है, क्योंकि हर मुसलमान पर रोजा फर्ज किया गया है.
इसलिए रमजान शुरू होते ही मुसलमान नियमित रूप से सहरी-इफ्तार कर रोजा रखते और खोलते हैं. रोजे की शुरुआत सहरी से होती है और शाम को मगरिब की अजान के साथ इफ्तार किया जाता है. खजूर और पानी से रोजा खोलना सुन्नत माना गया है. रोजा तभी पूरा होता है जब सही समय पर सहरी और इफ्तार किया जाए. इसलिए रोजेदार जान लें दिल्ली, मुंबई, यूपी, हैदराबाद, कानपुर, चैन्नई समेत अपने शहर के सहरी-इफ्तार का समय (7 March 2026 Sehri-Iftar Timing).
ये भी पढ़ें: Ramadan 2026: माह-ए-रमजान में 'किताबें बुला रही हैं' नाम से लगा दीनी किताबों का स्टॉल













