
Ramadan 2026: रमजान का 24वां रोजा 14 मार्च को, रोजेदार देखें अपने शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय
ABP News
Ramadan 2026 24th Roza Sehri Iftar Time: रमजान का चौबीसवां रोजा शनिवार 14 मार्च को है. इस्लाम में 24वें रोजे को आखिरत की फजीलत बताया गया है. रोजेदार यहां देखें शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय.
Ramadan 2026 24th Roza Sehri Iftar Time: रमजान के पाक महीने में अकीदमंद अल्लाह की इबादत में पूरी शिद्दत से लगे हुए हैं. अब रमजान का महीने भी धीरे-धीरे अंतिम पड़ाव की तरफ पहुंचने लगा है. इस बीच 14 मार्च को रोजेदार माह-ए-रमजान का चौबीसवां रोजा रखेंगे.
रमजान मुकद्दस और बरकतों वाला महीना है, जिसे मुसलमान अकीदत और एहतराम के साथ मनाते हैं. पूरे महीने नेक काम, रोजा, संयम, नमाज, तरावीह की जाती है और अधिक से अधिक समय इबादत में बिताया जाता है.
रमजान का चौबीसवां रोजा: आखिरत की फजीलत
शनिवार, 14 मार्च को रमजान का 24वां रोजा . साथ ही इस समय रमजान का यह तीसरा और आखिरी अशरा भी चल रहा है, जिसे ' जहन्नम से आजादी का अशरा' कहा जाता है. यह समय इबादत, आत्म-चिंतन और अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगने के लिए बेहद खास होता है.













