
Ramadan 2025: दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना समेत इन बड़े शहरों में 7 मार्च का सहरी और इफ्तार टाइमिंग
AajTak
Ramadan 2025: इस्लाम का पाक महीना रमजान शुरू हो चुका है. रमजान के बाद ईद का त्योहार मनाया जाएगा. शुक्रवार 7 मार्च को छठे रोजे की सहरी और इफ्तार किया जाएगा. आज हम आपको बता रहे हैं दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना, जयपुर और हैदराबाद में 7 मार्च का सेहरी और इफ्तार का समय.
इस्लाम के पाक महीने रमजान की शुरुआत हो चुकी है. शुक्रवार 7 मार्च को छठे रोजे की सहरी और इफ्तार किया जाएगा. रमजान के पूरा होने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाएगा. रमजान का पाक महीना खुदा की इबादत का महीना बताया गया है. इस पूरे महीने में लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और रोजे-नमाज के पाबंद रहते हैं. रमजान के पवित्र महीने में मुस्लिम लोग सुबह सहरी खाकर रोजे की शुरुआत करते हैं और शाम में इफ्तार के समय रोजा खोल लेते हैं.
देश में अलग-अलग शहरों में सहरी और इफ्तार का समय आगे-पीछे होता है. ऐसे में जिस शहर में आप हैं, वहां के अनुसार ही इफ्तार और सहरी का समय तय होता है. आइए जानते हैं कि दिल्ली, मुंबई, जयपुर, हैदराबाद, लखनऊ, पटना में 7 मार्च 2025 को सहरी और इफ्तार का समय क्या रहेगा.
दिल्ली में सहरी करने का समय सुबह 5 बजकर 21 मिनट पर खत्म हो जाएगा, वहीं इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 27 मिनट है.
लखनऊ में सहरी करने का समय सुबह 5 बजकर 06 मिनट पर खत्म हो जाएगा, वहीं इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 13 मिनट है.
हैदराबाद में सहरी करने का समय सुबह 5 बजकर 27 मिनट पर खत्म हो जाएगा, वहीं इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 32 मिनट है.
मुंबई में सहरी करने का समय सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर खत्म हो जाएगा, वहीं इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 47 मिनट है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











