
Ramadan 2025: दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना समेत इन बड़े शहरों में 05 मार्च का सहरी और इफ्तार टाइमिंग
AajTak
इस्लाम का पाक महीना रमजान शुरू हो चुका है. रमजान के बाद ईद का त्योहार मनाया जाएगा. बुधवार 05 मार्च चौथे रोजे की सहरी और इफ्तार किया जाएगा. आज हम आपको बता रहे हैं दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना, जयपुर और हैदराबाद में 05 मार्च का सेहरी और इफ्तार का समय.
इस्लाम के पाक महीने रमजान की शुरुआत हो चुकी है. बुधवार 5 मार्च को चौथा रोजा रखा जाएगा. रमजान के पूरा होने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाएगा. रमजान का पाक महीना खुदा की इबादत का महीना बताया गया है. इस पूरे महीने में लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और रोजे-नमाज के पाबंद रहते हैं. रमजान के पवित्र महीने में मुस्लिम लोग सुबह सेहरी खाकर रोजे की शुरुआत करते हैं और शाम में इफ्तार के समय रोजा खोल लेते हैं.
देश में अलग-अलग शहरों में सेहरी और इफ्तार का समय आगे-पीछे होता है. ऐसे में जिस शहर में आप हैं, वहां के अनुसार ही इफ्तार और सेहरी का समय तय होता है. आइए जानते हैं कि दिल्ली, मुंबई, जयपुर, हैदराबाद, लखनऊ, पटना में 05 मार्च 2025 को सेहरी और इफ्तार का समय क्या रहेगा.
दिल्ली में सहरी करने का समय सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर खत्म हो जाएगा, वहीं इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 26 मिनट है.
लखनऊ में सहरी करने का समय सुबह 5 बजकर 08 मिनट पर खत्म हो जाएगा, वहीं इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 11 मिनट है.
हैदराबाद में सहरी करने का समय सुबह 5. 29 बजे पर खत्म हो जाएगा, वहीं इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 31 मिनट है.
मुंबई में सहरी करने का समय सुबह 5.09 बजे पर खत्म हो जाएगा, वहीं इफ्तार का समय शाम 6 बजकर 10 मिनट है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












