
Ramadan 2024: आज से शुरू हुआ रमजान का पाक महीना, जानिए क्यों रोजे रखते हैं मुसलमान
AajTak
रमजान का पवित्र महीना शुरू हो गया है. रमजान के पवित्र महीने में मुस्लिम लोग रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं. सुबह की सेहरी के समय रोजे की शुरुआत की जाती है और शाम को इफ्तार के समय रोजा खोल लिया जाता है. रमजान में शुद्धता का भी पूरा ध्यान रखा जाता है.
इस्लाम का सबसे पवित्र महीना रमजान आज यानी 12 मार्च से शुरू हो गया है. इस्लामी कैलेंडर के नौंवे महीने को रमजान का महीना कहा जाता है. इस महीने की शुरुआत चांद दिखने के बाद होती है. रमजान के दौरान मुस्लिम लोग रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं. रमजान का महीना खत्म होने के बाद ईद का त्योहार पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया जाता है. रमजान में मुस्लिम लोग रोजा रखने के लिए सुबह सूर्योदय से पहले ही सेहरी खा लेते हैं, जिसके बाद पूरे दिन भूखे-प्यासे रहकर खुदा का नाम जपते हैं. शाम को इफ्तार के समय रोजा खोल लिया जाता है.
रमजान में सेहरी और इफ्तार का समय रोजाना बदलता है और खास बात है कि जगह-जगह के हिसाब से भी यह समय एकदम अलग हो सकता है. अगर दिल्ली में इफ्तार का समय शाम 7 बजे है तो मुंबई में इफ्तार का समय 7 बजकर 10 मिनट भी हो सकता है.
इस्लाम के पांच मूलभूत सिद्धांतों में से एक है रोजा रखना इस्लामिक जानकारी के अनुसार, रोजा रखना इस्लाम के पांच मूलभूत सिद्धांतों में से एक है. सभी मुसलमानों को यह पांचों सिद्धांतों का पालन करना काफी जरूरी है. इन पांच सिद्धांतों में नमाज, दान, आस्था, हज और रोजा शामिल है.
इन लोगों को रोजा रखने से है माफी इस्लाम में सभी बालिग लोगों को रोजा रखना अनिवार्य कहा गया है. हालांकि, कुछ मामलों में रोजा रखने की छूट भी दी गई है. अगर कोई बीमार है और वह दवा खाता है तो उसे रोजा रखने की छूट होती है. वहीं अगर कोई महिला प्रेग्नेंट है तो उसे भी रोजा रखने की छूट होती है. महिलाओं का अगर महावारी का समय चल रहा है तो उन्हें भी रोजा रखने की छूट दी गई है. हालांकि, पीरियड्स खत्म होने के बाद उन्हें बाकी सभी रोजे रखने होते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











