
Ramadan 2023 Sehri, Iftar Timings In India: शुरू हुआ रमजान का पाक महीना, आज से पहला रोजा
AajTak
इस्लाम का मुबारक और पाक महीना रमजान शुरू हो चुका है. रमजान का महीना मुस्लिम समुदाय के लिए काफी महत्व रखता है. इसमें लोग पूरे महीने रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं. ऐसा कहा जाता है कि इस महीने में अल्लाह की इबादत करने से लोगों के सारे गुनाह माफ हो जाते हैं.
मुस्लिम समुदाय के बीच रमजान के महीने का बेहद खास महत्व होता है. रमजान को रमादान, कुरान का महीना और रोजे का महीना भी कहा जाता है. इस पूरे महीने में लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं. इस साल का रमजान का महीना आज से शुरू हो चुका है. इस्लामिक कैलेंडर में चांद का खास महत्व होता है और रमजान के महीने की शुरुआत चांद के दिखाई देने के बाद ही होती है. रमजान के साथ ही कई त्योहार मनाने से पहले भी चांद देखा जाता है.
बेहद खास है रमजान का महीना
रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना होता है जिसे बहुत ही पाक महीना माना गया है. ऐसा कहा जाता है कि रमजान के महीने में ही पैगंबर मोहम्मद साहब को कुरान की आयतें मिली थीं. इसके बाद से ही इस्लाम में इस महीने में रोजा रखने की परंपरा शुरू हुई. इसलिए रमजान में रोजा रखकर लोग अल्लाह का शुक्रिया अदा और इबादत करते हैं. मुस्लिम समुदाय के लोगों को इस पवित्र महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है. नीचे देखें रमजान का कैलेंडर.
इस्लाम में रमजान का है खास महत्व
रमजान के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे एक महीने तक रोजा रखते हैं. रमजान मुस्लिम धर्म का एक मुबारक महीना है. इस्लामिक ग्रंथों के अनुसार इस महीने में मुसलमानों की प्रमुख किताब यानि कुरान भी पैगंबर मोहम्मद पर नाज़िल हुई थी. इसलिए इस महीने में कुरान पढ़ना फर्ज़ है यानि कुरान पढ़ना अच्छा माना जाता है इसलिए इसे कुरान का महीना भी कहा जाता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












