
Ram Mandir Pran Pratishtha: अमेरिका से लेकर मॉरिशस तक रामभक्ति में डूबे... कहीं निकली कार रैली, कहीं रामलला उत्सव की धूम
AajTak
अमेरिका के न्यूयॉर्क से लेकर वॉशिंगटन और लॉस एंजेलिस तक रामभक्त भक्ति और आस्था में डूबे नजर आए. न्यूयॉर्क के लोकप्रिय टाइम्स स्क्वायर पर प्रार्थनासभा का आयोजन किया गया. इस दौरान कार रैली निकाली गई और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए.
अयोध्या में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की. इसके साथ ही रामलला गर्भगृह में विराजमान हो गए. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में जश्न का मौहाल है. अमेरिका से लेकर मॉरीशस और त्रिनिडाड और टोबैगो जैसे देशों में रामभक्तों का उत्साह बना हुआ है.
अमेरिका के न्यूयॉर्क से लेकर वॉशिंगटन और लॉस एंजेलिस तक रामभक्त भक्ति और आस्था में डूबे नजर आए. न्यूयॉर्क के लोकप्रिय टाइम्स स्क्वायर पर प्रार्थनासभा का आयोजन किया गया. इस दौरान कार रैली निकाली गई और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए.
राममय हुआ अमेरिका
न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए भारतीय समुदाय के हजारों नागरिक उमड़े. इस दौरान टाइम्स स्क्वायर श्रीराम और राम मंदिर की 3डी तस्वीरों से सरोबार हो गया. यहां पारंपरिक पोशाक में लोगों को भजन गाते और नाचते देखा जा सकता है.
ये भी पढ़ें: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर इस देश को मिला पहला राम मंदिर, गूंजा जय श्री राम का नारा
वहीं, वॉशिंगटन डीसी के वर्जीनिया की फेयरफैक्स काउंटी में एसवी लोटस मंदिर पर भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस दौरान कार्यक्रम में सिख, मुस्लिम और पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिकों सहति 2500 से अधिक लोग शामिल हुए.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









