
Ram Mandir Ayodhya: सोने की छेनी, चांदी की हथौड़ी से गढ़ी गईं आंखें... जानिए कैसे तैयार हुआ रामलला का दिव्य-भव्य स्वरूप
AajTak
सुमधुर शास्त्री ने नेत्र मिलन और नेत्र निर्माण की बारीकियों को बहुत विस्तार से बताया है. उन्होंने कहा कि प्रतिमा के नेत्र विशेष मूहूर्त में तैयार किए जाते हैं. नेत्र गढ़ने की परंपरा बहुत विशेष है. कर्मकूटि की विधान पूजा के बाद स्वर्ण की छेनी और चांदी की हथौड़ी से देवता की आंखें गढ़ी गईं.
अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला गर्भगृह में स्थापित हो चुके हैं. रामलला पहले प्रतिमा स्वरूप थे और अब प्राण प्रतिष्ठा के बाद वह देवस्वरूप हो गए हैं. महज प्रतिमा से सहज देव बनने के इस सफर के साक्षी रहे हैं- संस्कृत और संगीत के विद्वान सुमधुर शास्त्री, जिन्होंने रामलला को गढ़ते देखा है. आजतक से विशेष बातचीत में उन्होंने बताया कि अरुण योगीराज ने पिछले सात महीनों में कई बार आधी-आधी रात में उन्हें जगाया और कहते थे कि आप साथ चलिए लल्ला मुझे बुला रहे हैं. फिर वो घंटों तक एक-एक एंगल से लल्ला को निहारते थे और कई बार तो भोर भी कर देते थे.
रामलला की स्थापना थी बड़ी जिम्मेदारी
सुमधुर शास्त्री ने कहा, यह निश्चिच रूप से बड़ा विषय था. इतने बड़े संघर्ष के बाद देवता को प्रतिष्ठित करना एक बड़ी जिम्मेदारी थी. उन्होंने कहा कि बाल्यकाल से संघ के स्वयंसेवक रहे, अब साकेत महाविद्यालय में संगीत प्रवक्ता हैं तो जब इस कार्य के लिए ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बुलाया तो एहसास नहीं था कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन जो बातचीत हुई, उससे गंभीरता समझ में आई. मेरा सौभाग्य है कि मैंने प्रभु रामलला को शिलारूप से प्रकट होते देखा है.
यह भी पढ़िएः मूर्ति, वस्त्र और आभूषण... अयोध्या में विराजमान रामलला का भव्य और दिव्य स्वरूप कैसे हुआ तैयार
सबसे आखिरी में अरुण योगिराज ने किया शिलापूजन
श्रीरामलला के विग्रह निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि सबसे पहले सत्यनारायण पांडे का नाम आया और फिर जीएल भट्ट का नाम सामने आया. बल्कि शिला पूजन भी पहले जीएल भट्ट ने किया, फिर सत्यनारायण पांडेय ने किया. इसके बाद आखिरी में अरुण योगीराज ने शिला पूजन किया. तीनों ही मूर्तिकार अपनी पद्धति से, कला का प्रदर्शन करने में प्रतिबद्धता से लगे रहे.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







