
Ram Mandir को लेकर बड़ी Pakistani साजिश का खुलासा, Tool Kit के जरिए Propaganda फैला रहा PAK
AajTak
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पाकिस्तान ने साजिश रचनी शुरू कर दी है. आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान ने राम मंदिर के खिलाफ झूठा प्रोपेगेंडा फैलाना शुरू कर दिया है. इसके जरिए बकायदा टूलकिट का इस्तेमाल किया जा रहा है.
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पाकिस्तान ने साजिश रचनी शुरू कर दी है. आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान ने राम मंदिर के खिलाफ झूठा प्रोपेगेंडा फैलाना शुरू कर दिया है. इसके जरिए बकायदा टूलकिट का इस्तेमाल किया जा रहा है.
अपने झूठे प्रोपेगेंडा के तहत पाकिस्तान सोशल मीडिया पर राम मंदिर के खिलाफ नकारात्मक भानवाएं फैला रहा है. पाकिस्तान कई अलग-अलग हैशटैग चलाकर बाबरी मस्जिद के प्रति समर्थन जता रहा है.
पाकिस्तान समर्थित कई एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल्स से लगातार राम मंदिर के खिलाफ पोस्ट की जा रही हैं. लोगों की भावनाओं को भड़काने के लिए पाकिस्तान समर्थित कई पुराने एक्स हैंडल पोस्ट कर रहे हैं. वहीं, कुछ नए अकाउंट का इस्तेमाल भी किया जा रहा है.
दरअसल, राम मंदिर के उद्घाटन की घोषणा के बाद ही एक्स पर कई पाकिस्तानी यूजर एक्टिव हो गए हैं, जो बाबरी मस्जिद का समर्थन करते हुए राम मंदिर के निर्माण का विरोध कर रहे हैं. ये हैंडल यह प्रचार भी कर रहे हैं कि राम मंदिर बाबरी मस्जिद वाले स्थान से 3 किलोमीटर दूर बनाया गया है. कई एक्स हैंडल्स के जरिए कश्मीर से संबंधित चर्चा भी की जा रही है.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










