
Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर बहन को राशिनुसार दें ये खास गिफ्ट, रिश्ते में बढ़ेगी मिठास
AajTak
Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन के त्योहार पर भाई अपनी बहन को सामर्थ्य के अनुसार को तोहफा या भेंट देता है. आइए जानते हैं कि राखी के त्योहार भाई राशिनुसार अपनी बहन को कौन सा सुंदर तोहफा दे सकता है.
Raksha Bandhan 2024: कल देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा. रक्षाबंधन के दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख-संपन्नता और दीर्घायु की कामना करती हैं. बदले में भाई अपनी बहन को सामर्थ्य के अनुसार को तोहफा देता है. भाई द्वारा सप्रेम दी गई ये भेंट इस रिश्ते को और मजबूत बनाती है. आइए जानते हैं कि राखी के त्योहार भाई राशिनुसार अपनी बहन को कौन सा सुंदर तोहफा दे सकता है.
मेष- मेष राशि का स्वामी मंगल होता है. अगर आपकी बहन की राशि मेष है तो आप उन्हें तांबे की धातु से बनी कोई चीज भेंट कर सकते हैं. आप उन्हें घर में सजावट का कोई शोपीस भी गिफ्ट कर सकते हैं. आप अपनी बहन को लाल रंग की कोई ची दे सकते हैं.
वृषभ- वृषभ राशि का स्वामी शुक्र होता है. अगर आपकी बहन की राशि वृषभ है तो आप उन्हें परफ्यूम या कोई खुशबूदार आइटम या फिर रेशमी कपड़ा दे सकते हैं.
मिथुन- मिथुन राशि का स्वामी बुध है. अगर आपकी बहन की राशि मिथुन है तो आप उन्हें पेन, पढ़ाई-लिखाई से जुड़ा सामान, खेलने-कूदने का समान दे सकते हैं. आप उन्हें नेचर की वॉल पेंटिंग भी दे सकते हैं.
कर्क- कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा होता है. अगर आपकी बहन की राशि कर्क है तो आप उन्हें चांदी से बनी कोई चीज या आभूषण गिफ्ट कर सकते हैं. आप उन्हें कोई सफेद रंग की चीज भी दे सकते हैं.
सिंह- सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता है. अगर आपकी बहन की राशि सिंह है तो आप उन्हें सोने का कोई आभूषण, तांबे का कोई शोपीस, लकड़ी का कोई आइटम गिफ्ट कर सकते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












