
Raksha Bandhan 2021: रिद्धिमा कपूर ने भाई रणबीर कपूर संग शेयर किए फोटोज, लिखा स्पेशल मैसेज
AajTak
रणबीर कपूर संग खूबसूरत फोटोज शेयर करते हुए रिद्धिमा ने अपने भाई के लिए एक खास मैसेज भी लिखा है. रिद्धिमा ने अपने पोस्ट में लिखा, "बेस्ट को राखी की शुभकामनाएं, तुमसे बहुत प्यार करती हूं."
देशभर में आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. भाई-बहन के खूबसूरत रिश्ते के दिन को आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक बड़ी धूम-धाम से मना रहे हैं. रक्षाबंधन के खास मौके पर रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने लविंग ब्रदर रणबीर कपूर संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. सभी फोटोज में रिद्धिमा और रणबीर खुशी से कैमरा को पोज देते हुए नजर आ रहे हैं.More Related News

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन, डांसर शक्ति मोहन और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने हाल ही में मुंबई में अपने शानदार तीन मंजिला पेंटहाउस की झलक दिखाई. तीनों सितारों की मेहनत से बना ये घर लगभग 400 पौधों से भरा हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि तीनों बहनें फिलहाल इस ग्रैंड अपार्टमेंट में नहीं रहतीं. ये घर सिर्फ उनके माता-पिता के लिए है.












