
Raksha Bandhan 2021: रक्षा बंधन पर 1547 के बाद बन रहा महासंयोग, 5 राशियों को लाभ ही लाभ
AajTak
रक्षा बंधन पर गुरु और चंद्रमा के एक राशि में होने से गज केसरी योग भी बन रहा है. सूर्य मंगल और बुध के साथ सिंह राशि में विराजमान रहेंगे. इस दिन शुक्र ग्रह कन्या राशि होंगे. ग्रहों का ऐसा योग शुभ और फलदायी माना जा रहा है. ज्योतिषविदों का कहना है कि ग्रहों की ऐसी स्थिति 474 साल बाद बन रही है.
रक्षा बंधन का त्योहार श्रवण नक्षत्र में मनाया जाता है, लेकिन इस बार ये धनिष्ठा नक्षत्र में मनाया जाएगा. गुरु और चंद्रमा के एक राशि में होने से गज केसरी योग भी बन रहा है. सूर्य मंगल और बुध के साथ सिंह राशि में विराजमान रहेंगे. इस दिन शुक्र ग्रह कन्या राशि होंगे. ग्रहों का ऐसा योग शुभ और फलदायी माना जा रहा है. ज्योतिषविदों का कहना है कि ग्रहों की ऐसी स्थिति 474 साल बाद बन रही है. इससे पहले 11 अगस्त 1547 को ऐसा समय आया था जब धनिष्ठा नक्षत्र में रक्षा बंधन मनाया गया था और सूर्य, मंगल व बुध एक ही राशि में थे. उस समय शुक्र बुध के स्वामित्व वाली राशि मिथुन में थे. जबकि इस साल शुक्र बुध के स्वामित्व की कन्या राशि होगा. ऐसे में मेष, कर्क, तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों को अधिक लाभ होने का संभावना बनेगी. आइए जानते रक्षा बंधन पर ग्रहों का ऐसा मिलन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा. मेष- ग्रहों का यह संयोग मेष राशि वालों की आय बढ़ाएगा. प्रत्येक कार्य में सफलता की संभावना अधिक होगी. दोस्तों और रिश्तेदारों से पूर्ण सहयोग मिलेगा.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











