
Raksha Bandhan 2021: रक्षाबंधन पर नकली मिठाइयों से सावधान! ऐसे पहचानें मावा असली है या नकली
AajTak
क्या आप जानते हैं त्योहारों के सीजन में नकली मिठाई या नकली मावे का कारोबार भी तेज रहता है. इसलिए इनकी खरीदारी के समय समझदारी दिखाना बहुत जरूरी हो जाती है. आइए आपको बताते हैं कि आप असली-नकली का फर्क कैसे पता लगा सकते हैं.
रक्षा बंधन का त्योहार आ गया है. भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन इस साल रविवार, 22 अगस्त को मनाया जाएगा. रक्षा बंधन पर मिठाइयों की खरीदारी काफी बढ़ जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं त्योहारों के सीजन में नकली मिठाई या नकली मावे का कारोबार भी तेज रहता है. इसलिए इनकी खरीदारी के समय समझदारी दिखाना बहुत जरूरी हो जाती है. आइए आपको बताते हैं कि आप असली-नकली का फर्क कैसे पता लगा सकते हैं. 1. खोए के जरा से टुकड़े को हाथ के अंगूठे पर थोड़ी देर के लिए रगड़ें. अगर इसमें मौजूद घी की महक अगर देर तक अंगूठे पर टिकी रही तो समझ लीजिए मावा एकदम शुद्ध है. 2. हथेली पर मावे की एक गोली बनाएं और उसे देर तक दोनों हथेलियों के बीच घूमाते रहें. अगर ये गोली फटने लगे तो समझ जाइए कि मावा नकली या मिलावटी है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











