
Raksha Bandhan 2021: अनुष्का शर्मा से यामी गौतम तक, बॉलीवुड ने बहन-भाई के लिए शेयर किए पोस्ट
AajTak
तापसी पन्नू ने अपनी बहनों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'क्योंकि रक्षा करने वाले का कोई लिंग नहीं होता. मेरे मिनियन्स को हैप्पी रक्षाबंधन. हां, मैं उन्हें मुझे राखी बांधने के लिए फोर्स करती हूं क्योंकि मैं सबसे बड़ी हूं और ऐसा कर सकती हूं.'
आज देशभर में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. ऐसे में आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड के सेलेब्स भी त्योहार के मजे लेने में लगे हैं. कई सेलेब्स ने अपने सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की है, तो कई ने भाई-बहन के नाम इमोशनल पोस्ट लिखे हैं. इसमें अनुष्का शर्मा, रिद्धिमा कपूर से तापसी पन्नू और माधुरी दीक्षित तक कई सेलेब्स शामिल हैं.More Related News

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन, डांसर शक्ति मोहन और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने हाल ही में मुंबई में अपने शानदार तीन मंजिला पेंटहाउस की झलक दिखाई. तीनों सितारों की मेहनत से बना ये घर लगभग 400 पौधों से भरा हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि तीनों बहनें फिलहाल इस ग्रैंड अपार्टमेंट में नहीं रहतीं. ये घर सिर्फ उनके माता-पिता के लिए है.












