
Rajendra Nagar Bypoll Result: दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर पहले राउंड में आम आदमी पार्टी आगे
AajTak
Rajendra Nagar Bypoll Result: राघव चड्ढा के इस्तीफे से रिक्त हुई सीट पर आम आदमी पार्टी ने दुर्गेश पाठक को मैदान में उतारा है. इस सीट के लिए 23 जून को वोटिंग हुई थी.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से विधायक रहे राघव चड्ढा ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. राघव चड्ढा के इस्तीफे से रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव हुए. राजेंद्र नगर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव का चुनाव नतीजा आज आएगा. वोटों की गिनती शुरू हो गई है.
-पहले राउंड की काउंटिंग के बाद आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक 1300 वोटों से आगे चल रहे हैं.
दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से जीत की हैट्रिक लगाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी. आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई इस सीट से दुर्गेश पाठक को चुनाव मैदान में उतारा था. 2015 और 2020 के चुनाव में इस सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली थी.
खत्म होगा बीजेपी का सूखा?
विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भी राजेंद्र नगर सीट के उपचुनाव में पूरा जोर लगाया. बीजेपी ने राजेंद्र नगर से राजेश भाटिया पर दांव लगाया है. कांग्रेस ने प्रेमलता को उम्मीदवार बनाया. चुनाव प्रचार के दौरान हर दल ने पूरी ताकत लगा दी थी. आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी राजेंद्र नगर में रोड शो किए थे.
23 जून को हुआ था मतदान

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










