
Rajasthan Weather: ठंडी हवाओं से राजस्थान में बढ़ी ठिठुरन, फतेहपुर में 3.8 डिग्री पहुंचा पारा
AajTak
फतेहपुर शेखावाटी में आज (बुधवार) 23 नवंबर को सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया है. जहां, न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री पहुंचने के साथ ठिठुरन महसूस की जा रही है. फतेहपुर जिले के खेतों में ओंस की बूंदे जमने लगी हैं. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, इसी महीने फतेहपुर शेखावट में तापमान जमाव बिंदु पर जा सकता है.
Rajasthan Temperature: राजस्थान में सर्दी का सितम बढ़ने लगा है. ठंडी हवाओं के असर से राज्य के विभिन्न जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग केंद्र जयपुर के अनुसार, प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान औसत से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस ने नीचे दर्ज किया जा रहा है. वहीं, फतेहपुर शेखावाटी में आज (बुधवार) 23 नवंबर को सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया है. जहां, न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री पहुंचने के साथ ठिठुरन महसूस की जा रही है. फतेहपुर जिले के खेतों में ओंस की बूंदे जमने लगी हैं. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, इसी महीने फतेहपुर शेखावट में तापमान जमाव बिंदु पर जा सकता है.
राजस्थान का सबसे ठंडा शहर है फतेहपुर शेखावाटी इलाके में सर्दी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. फतेहपुर लगातार तीसरे दिन प्रदेश में सबसे सर्द रहा. मौसम साफ होते ही फतेहपुर में न्यूनतम तापमान में दस डिग्री की गिरावट आ गई. फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया. IMD के अनुसार, मौसम शुष्क रहने से अगले तीन दिनों में तापमान तीन से चार डिग्री और गिर सकता है.
उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने से फतेहपुर में ठिठुरन बढ़ी है. सूरज निकलने के बाद भी दोपहर में धूप में नरमी देखने को मिल रही है. फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर बुधवार सुबह के समय न्यूनतम तापमान 3 .8 डिग्री दर्ज किया गया. जो बीते दिन यानी मगंलवार को 4.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था. स्काईमेट वेदर के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय से शुष्क और बर्फीली ठंडी हवाएं चल रही हैं. जिससे राजस्थान में शीतलहर का असर भी बढ़ सकता है.
अब लगातार गिरेगा पारा! मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, सीकर, चूरू, झुंझुनूं व फतेहपुर क्षेत्र में बालू मिट्टी है. क्षेत्र में रबी फसलों की सिंचाई का दौर भी शुरू हो चुका है. सिंचित एरिया में नमी आने व बालू रेत जल्दी ठंडी होने से रात ज्यादा ठंडी रहने लगी है. जयपुर मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल शेखावाटी सहित प्रदेश में नवंबर अंत तक तापमान में गिरावट के साथ सर्दी तेज होने की संभावना है. 25 नवंबर के बाद प्रदेश में कई जगह पारा जमाव बिंदु तक आ सकता है.
सीकर में भी गिरा तापमान सीकर जिले में भी लगातर तापमान गिर रहा है. कृषि अनुसंधान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ 4.8 डिग्री दर्ज किया गया. लोग गर्म कपड़ों में लिपटे हुए नजर आए. वहीं, शहर के हाईवे पर चाय की दुकानों पर भी लोग अलाव जलाकर गर्मी लेते नजर आए.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








