
Rajasthan SI Recruitment 2021: राजस्थान में SI भर्ती परीक्षा 2021 रद्द, ओवरऐज कैंडिडेट भी दे सकेंगे री-एग्जाम
AajTak
13, 14 और 15 सितंबर 2021 को राजस्थान के 11 जिलों के 802 सेंटर्स सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए एग्जाम हुआ. लेकिन एग्जाम का रिजल्ट आने के साथ ही सोशल मीडिया पर कुछ स्क्रीनशॉट शेयर होने लगे. आरोप लगे कि पेपर लीक हुआ है. अब जांच के बाद पूरी भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई है साथ ही ओवरएज हो चुके कैंडिडेट्स को 2025 की वैकेंसी में शामिल करने के निर्देश दिया गया है.
राजस्थान एसआई परीक्षा 2021 रद्द: राजस्थान हाई कोर्ट ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 रद्द कर दी है. इस भर्ती परीक्षा को लेकर उम्मीदवार साल 2021 से न्याय की मांग कर रहे थे. इस बीच दिल्ली से लेकर पटना तक, कई जगहों पर आंदोलन भी हुए. सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक, छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था. आज इस भर्ती परीक्षा को लेकर अहम और आखिरी फैसला सुना दिया गया है.
2021 परीक्षा के 859 पद नई भर्ती में जोड़े जाएंगे एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर कोर्ट ने 18 नवंबर 2024 को प्रशिक्षण ले रहे सब इंस्पेक्टर्स की पासिंग आउट परेड और नियुक्ति पर रोक लगा दी थी. हाई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि इस भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर नकल हुई है. अब अगली, यानी एसआई की नई भर्ती में, 2021 परीक्षा के 859 पद जोड़े जाएंगे.
2021 भर्ती में शामिल हुए ओवरएज उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं कोर्ट के ताज़ा आदेश के अनुसार, 2021 की भर्ती में शामिल रहे ऐसे उम्मीदवार जो अब आयु सीमा पार कर चुके हैं, उन्हें भी 2025 की एसआई भर्ती में आवेदन करने की अनुमति दी गई है.
क्या है राजस्थान एसआई भर्ती का पूरा मामला? दरअसल, साल 2021 में 859 सब इंस्पेक्टर पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित कराई गई थी. इस परीक्षा में कई डमी उम्मीदवारों की खबर सामने आई थी. इसके लिए यह भी पता चला था कि परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो चुका था. परीक्षा में कई गड़बड़ियां पाए जाने के बाद सरकार ने एसओजी को जांच सौंपी थी.
राजस्थान पुलिस स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की जांच में खुलासा हुआ कि परीक्षा से पहले पेपर दलालों के हाथों में पहुंच गया था. जांच में 50 से अधिक "डमी" उम्मीदवारों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें भर्ती के टॉपर नरेश खिलेरी सहित 51 चयनित SI शामिल थे. इन सभी को राजस्थान पुलिस ने निलंबित कर दिया है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











