
Rajasthan: 10KM तक फैली सरिस्का के जंगलों की आग, बुझाने में लगाए गए सेना के हेलिकॉप्टर्स
AajTak
Rajasthan Alwar News: अलवर के सरिस्का के जंगल में भीषण आग लग गई. आग बुझाने में सेना के दो हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं. ये हेलीकॉप्टर सिलिसेड झील से पानी लाकर आग प्रभावित इलाको में ऊपर से पानी डालकर आग बुझा रहे हैं.
Rajasthan News: राजस्थान के अलवर जिले के सरिस्का बाघ अभ्यारण (Sariska Tiger Reserve) के अकबरपुर रेंज के पृथ्वीपुरा बालेटा के जंगल में लगी भीषण आग करीब 10 किलोमीटर क्षेत्र में फैल चुकी है. आग को काबू पाने के लिए अब वायुसेना के 2 हेलिकॉप्टर ने मोर्चा संभाल लिया है. वायुसेना का 2 हेलिकाप्टर सुबह 9 बजे अलवर के केंद्रीय विधालय ग्राउंड में उतरे. इसके बाद दोनों हेलिकॉप्टर सिलिसेड झील से पानी एयरलिफ्ट कर सरिस्का में आग बुझाने में जुट गए.
वायुसेना के अधिकारियों ने एडीएम सुनीता पंकज और सीसीएफ सरिस्का से आग के बारे में जानकारी ली. इसके बाद उड़ान भरकर रवाना हो गए. दोनों हेलिकॉप्टर सरिस्का में आग प्रभावित क्षेत्र में आग बुझाने के लिए एक राउंड कर चुके हैं. वायुसेना का एक हेलिकॉप्टर उत्तर प्रदेश के सरसावा और दूसरा हेलिकॉप्टर राजस्थान के जोधपुर से आया है. हेलिकॉप्टर एक राउंड में साढ़े 3 हजार लीटर पानी एअरलिफ्ट कर ले जा रहे हैं. हेलिकॉप्टर में फ्यूल भरने के लिए टेंकर की व्यवस्था भी की गई हैं.
एडीएम सिटी सुनीता पंकज ने बताया कि एयरफोर्स की तरफ से हेलीकॉप्टरों में फ्यूल के दिक्कत ना हो. उसके लिए अलग से फ्यूल फिल करने के लिए एक हेलिकॉप्टर भेजा है. जिससे आग बुझाने के काम में किसी भी तरह की दिक्कत ना हो सके.
वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जंगल में आग लगने के कारण जंगल क्षेत्र में लगे मधुमक्खी के छत्ते टूट गए हैं. ऐसे में लगातार पूरे क्षेत्र में मधुमक्खियां घूम रही हैं. जिसके चलते जंगल क्षेत्र में आग बुझाने के कार्य में लगे वन कर्मी और ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मधुमक्खियां वन कर्मियों के ग्रामीणों पर हमला कर रही हैं.
सरिस्का क्षेत्र के निदेशक आरएन मीणा ने बताया की सरिस्का के पृथ्वीपुर इलाके में 27 मार्च को आग लगने की सूचना मिली थी. उसके बाद लगातार आग को बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन आज 8 से 10 किलोमीटर का एरिया में फैल चुकी है इसलिए वायुसेना के हेलिकॉप्टर मंगाए गए हैं, जिनसे आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं. इसके अलावा ढाई सौ से अधिक फॉरेस्ट कर्मी और ग्रामीण आग बुझाने में जुटे हुए हैं. सरिस्का में बाघिन और उसके शावकों को सुरक्षित बचाया जा रहा है.
एडीएम सिटी सुनीता पंकज सिंह ने बताया कि सरिस्का प्रशासन के द्वारा सरिस्का में आग भड़कने के बाद हेलिकॉप्टर और सेना की मदद मांगी थी. इसके बाद सेना के दो हेलीकॉप्टर मंगवाया गए हैं, जो ऑपरेशन में लग गए हैं. ये हेलिकॉप्टर सिलिसेड झील से पानी एअरलिफ्ट कर आग प्रभावित इलाकों में आग बुझाने में जुटे हुए हैं. सरिस्का में आग से बाघ और अन्य जीवों को बचाने का प्रयास किए जा रहे हैं.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








