
Rajasthan: लव मैरिज करने पर बेटी को अगवा कर दामाद को जमकर पीटा, अब पुलिस ने की ये कार्रवाई
AajTak
राजस्थान के बालोतरा जिले में लव मैरिज करने से नाराज गुस्साए परिजनों ने एक महिला का उसके ससुराल से अपहरण कर लिया. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला के माता-पिता सहित 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. महिला को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है.
राजस्थान के बालोतरा जिले में लव मैरिज करने से नाराज एक लड़की के परिजनों ने उसका सरेराह अपहरण कर लिया. लड़की अपने पति के साथ मंदिर जा रही थी. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसके माता-पिता सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. उसको भी सकुशल बरामद कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पुलिस के अनुसार, शादीशुदा महिला अपने पति और ससुराल के अन्य सदस्यों के साथ ऑटोरिक्शा में मंदिर जा रही थी. उसी वक्त उसके माता-पिता के साथ कुछ लोग आए. उन्होंने ऑटोरिक्शा को जबरन रोका और महिला को बाहर खींच लिया. इसके बाद उसे जबरदस्ती अपने साथ दूसरे वाहन में लेकर वहां से चले गए.
वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया, जिसे बाद में वायरल कर दिया. इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और राजस्थान-गुजरात सीमा के पास सिरोही जिले में उस वाहन को रोक लिया गया, जिसमें महिला मौजूद थी. पुलिस ने उसे सकुशल रिहा कराकर ससुराल पहुंचाया.
एसपी कुंदन कनवाया ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में महिला के पिता और माता समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. तीन वाहन भी जब्त किए गए हैं. लव मैरिज करने वाले कपल ने अपने लिए सिक्योरिटी की मांग की है. इसके बाद उन्हें सुरक्षा प्रदान कर दी गई है. इस मामले में आगे की जांच चल रही है. दरअसल, बालोतरा जिले के रहने वाले कुलदीप ने पास ही के कस्बे की रहने वाली मंजू से 11 नवंबर को हनुमान मंदिर में शादी की थी. कुलदीप दूसरी जाति का है, इसलिए लड़की के परिवार वाले इस शादी से नाराज थे. शादी के बाद कपल ने हाईकोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए एसपी से भी मुलाकात भी की थी.
पीड़िता के पति कुलदीप का आरोप है कि सुरक्षा की मांग करने के बावजूद पुलिस की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की गई. हालांकि, पुलिस का कहना है कि कपल को समय-समय पर सूचना देने की बात कही गई थी, लेकिन उनकी तरफ से ऐसा नहीं किया गया. बिना सूचना दिए वे लोग मंदिर के लिए निकल गए.
पिछले कुछ घंटे से सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में स्कॉर्पियो से आए बदमाश एक टैक्सी को रुकवाते हैं. फिर टैक्सी में सवार युवती को जबरदस्ती नीचे उतारकर सड़क पर घसीटते हुए स्कॉर्पियो में डालते हैं. इस दरम्यान लड़की चिल्लाती हुई नजर आती है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







