
Rajasthan में सब इंस्पेक्टर की भर्ती में धांधली, एग्जाम सेंटर के अंदर का Video Viral
AajTak
पिछले ही हफ्ते बसों में भेड़ बकरियों की तरह भरकर भर्ती इम्तिहान देने जाते राजस्थान के बेरोजगारों की कहानी आजतक ने दस्तक देकर दिखाई थी. सब इंस्पेक्टर की भर्ती परीक्षा देने के लिए किसी भी तरह एग्जाम सेंटर जाने में जिंदगी का जोखिम उठाने वाले इन्हीं बेरोजगारों के साथ अब धोखा हुआ है. 800 पदों के लिए 8 लाख युवा भर्ती इम्तिहान देकर घर पहुंचे ही थे कि इन्हें दोबारा सड़क पर आकर प्रदर्शन करना पड़ता है. क्योंकि सब इंस्पेक्टर की नौकरी का इम्तिहान देने वाले छात्रों को पता चला कि एग्जाम सेंटर के भीतर का वीडियो वायरल हो रहा है, परीक्षा की आंसर शीट बाजार में मिल रही है. यानी जहां नौकरी की उम्मीद थी वहां धांधली की भर्ती पहले होने लगी. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











