
Rajasthan: चित्तौड़गढ़ में बच्ची की हत्या के बाद शव को कुएं में फेंका, रेप की आशंका, आरोपी अरेस्ट
AajTak
चित्तौड़गढ़ जिले से तीन साल की मासूम बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है. हत्या के बाद शव को कुएं में फेंक दिया. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी.
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में तीन साल की मासूम बच्ची की हत्या कर शव को कुएं में फेंकने का मामला सामने आया है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले मासूम के साथ दुष्कर्म किया गया. आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
दरअसल, बस्सी के पास लक्ष्मीपुरा गांव में एक परिवार शादी में शामिल होने आया था. उनकी मासूम बेटी घर के बाहर खेल रही थी. सुबह जब बच्ची घर से अचानक गायब हो गई और परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया और पुलिस को इसकी सूचना दी. शुक्रवार देर रात तक पुलिस और परिजन मासूम को खोजते रहे, लेकिन वो कहीं नहीं मिली. इस दौरान पता चला कि बच्ची भीलवाड़ा के बिगोद थाना क्षेत्र किशनपूरा निवासी रमेश धाकड़ के साथ खेल रही थी, जो बारात में शामिल होने आया था.
रमेश को ढूंढने का प्रयास किया और पता चला कि वो अपने गांव भाग गया है. इस पर पुलिस को संदेह और उसके गांव पहुंची. रमेश को हिरासत में लेकर बस्सी लाया गया और उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि बच्ची का गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को पास के एक कुएं में फेंक दिया. पुलिस ने गांव वालों की मदद से बच्ची के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
बच्ची के गाल और कान के पास काटने के निशान हैं. पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहना खानम ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है. वहीं, इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
(इनपुट- पीयूष मुंडारस)

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








