
Rajasthan: चांदी के कड़ों के लिए हैवान बने लुटेरे, काट दिए बुजुर्ग महिला के पैर
AajTak
राजस्थान के बूंदी में चोरी की नीयत से घर में घुसे बदमाशों ने चांदी के कड़े के लिए एक बुजुर्ग महिला के पैर काट दिए. महिला को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर छानबीन की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
राजस्थान के बूंदी जिले में बदमाशों ने एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है. चोरी की नीयत से घर में घुसे बदमाशों ने वृद्ध महिला के पैरों से चांदी कड़े उतारने की कोशिश की, जब कड़े नहीं उतरे तो बदमाश महिला के पैर काटकर कड़े ले गए. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की. मामले की जांच की जा रही है.
राजस्थान बूंदी के नैनवा थाना इलाके में स्थित किरो का झोपड़ा में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला रहती है. महिला के घर में बदमाश लूट की नीयत से घुस गए. लुटेरों ने वृद्धा के पैर से चांदी के कड़े उतारने चाहे. जब कड़े नहीं उतरे तो धारदार हथियार से महिला के पंजे काटकर अलग कर दिए और चांदी के कड़े लेकर फरार हो गए.
जानकारी मिलते ही नैनवा थाना पुलिस सहित उच्च अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. घटनास्थल पर एफएसएल टीम भी पहुंची. पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकेबंदी करवा दी.
पुलिस का कहना है कि लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है. इस पूरे मामले में एसपी जय यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरीलाल, पुलिस उपाधीक्षक मामले में नजर बनाए हुए हैं. वहीं, आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग थानों से टीमें गठित कर दी गई हैं.
रिपोर्टः भवानी सिंह हाडा

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










