
Rainfall Alert: उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, केरल-बेंगलुरु में बढ़ गईं मुश्किलें
AajTak
Weather Update: उत्तर भारत के तापमान में कमी आने से राहत मिली है. दिल्ली, यूपी, बिहार में तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया है. जहां उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है तो वहीं, बिहार में आने वाले दिनों में लगातार तीन दिनों तक बारिश का अनुमान है. हालांकि, इस बीच, मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब के कुछ इलाकों के लिए हीटवेव का भी अलर्ट जारी किया है.
Weather Forecast: उत्तर भारत के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. चार से पांच डिग्री तक तापमान में कमी आई है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक आदि में बारिश हो रही है. वहीं, बिहार में आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट है. बेंगलुरु, असम में बारिश के चलते लोगों की जान चली गई. मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे में 50 से 150 मिलीमीटर तक बारिश हुई है. केरल में भी भारी बारिश के चलते चार जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है.
हिमाचल-उत्तराखंड समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड आदि जैसे राज्यों में कई जगह बारिश हुई है तो आने वाले दिनों के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल प्रदेश के कल्पा में जबरदस्त बारिश का अनुमान है. IMD के अनुसार, आने वाले दिनों दिनों तक बारिश हो सकती है. शिमला में 20 मई से लेकर 23 मई तक बारिश का अनुमान जताया गया है. वहीं, उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश जारी है. बद्रीनाथ, बागेश्वर, चमोली, देहरादून आदि जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है.
यूपी-बिहार का क्या है मौसम? यूपी की बात करें तो ज्यादातर जिलों में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है. इन जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक रहने वाला है. दिन में तेज धूप खिली रहेगी, जिसकी वजह से लोगों को बाहर निकलने में परेशानी हो सकती है. हालांकि, अलीगढ़, औरेया, बस्ती, बहराइच आदि जिलों में आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है. वहीं, बिहार में तीन दिनों तक बारिश की संभावना है. मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, पटना में चार दिनों तक बादल छाए रहेंगे, जिसके बाद तीन दिनों तक बारिश होगी. IMD के अनुसार, पटना में गुरुवार का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
...लेकिन कल राज्यों में हीटवेव की रहेगी स्थिति भले ही ज्यादातर राज्यों में तापमान कम हुआ हो, लेकिन अब भी कुछ राज्य हैं, जहां पर मौसम विभाग ने भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार, राजस्थान, दक्षिणी पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, विदर्भ आदि के कुछ इलाकों में हीटवेव की गंभीर स्थिति गुरुवार और शुक्रवार को रहने वाली है. वहीं, ओडिशा में 22 मई को हीटवेव चलेगी.
•Heat wave conditions in isolated pockets very likely over Rajasthan, south Punjab, south Haryana and Madhya Pradesh on 19th & 20th; Vidarbha during 18th to 21st; Uttar Pradesh on 18th and over Odisha on 22nd May, 2022. pic.twitter.com/K3nT1WCcLW
असम में बाढ़ ने बढ़ाईं मुश्किलें पूर्वोत्तर राज्य असम में बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं. प्रदेश के 26 जिलों के चार लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. कछार जिले में हालात इतने बिगड़ गए कि यहां भारतीय सेना को बचाव कार्यों के लिए बुलाया गया. एनडीआरएफ की टीमें पहले ही तैनात कर दी गई हैं. केंद्र सरकार से हर संभव मदद का आश्वासन दिया. कई गांवों में भूस्खलन भी हुआ है, जिनमें न्यू कुंजंग, फियांगपुई, मौलहोई, नामजुरंग, दक्षिण बगेतार, महादेव टीला, कालीबाड़ी, उत्तरी बगेतार, सिय्योन और लोदी पंगमौल शामिल हैं. भूस्खलन की वजह से जतिंगा-हरंगाजाओ और माहूर-फिडिंग में रेलवे लाइन अवरुद्ध हो गई है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






