
Rahul Vaidya Disha Parmar Wedding: दिशा के हाथों में रची राहुल के नाम की मेहंदी, PHOTOS
AajTak
सोशल मीडिया पर दिशा परमार की मेहंदी लगवाते हुए फोटोज सामने आ रही हैं. साथ ही कुछ बूमेरैंग वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें उन्हें जूलरी और पिंक आउटफिट में देखा जा सकता है. आसपास फूलों से सजावट हुई है.
सिंगर राहुल वैद्य और एक्ट्रेस दिशा परमार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. दोनों 16 जुलाई को सात फेरे लेंगे. शादी के सेलिब्रेशन की शुरुआत हो चुकी है. सोशल मीडिया पर दिशा परमार की मेहंदी लगवाते हुए फोटोज और वीडियोज सामने आए हैं. दुल्हन बनने जा रहीं दिशा परमार पिंक कलर के सूट में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस के चेहरे पर ग्लो साफ नजर आ रहा है. एक्ट्रेस ने मेहंदी के लिए तैयार होते हुए की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की. साथ ही उन्होंने लिखा, 'तो शुरुआत हो चुकी है.'More Related News













