
Rahul Dravid on Umran Malik: 'हर किसी को प्लेइंग-11 में मौका नहीं दे सकते', उमरान मलिक पर कोच राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
AajTak
इसी महीने साउथ अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज होनी है. पहला मैच 9 जून को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा....
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम इन दिनों भारत दौरे पर है. यहां अफ्रीकी टीम को टीम इंडिया के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. पहला मैच 9 जून को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज से तेज गेंदबाज उमरान मलिक के डेब्यू करने की पूरी संभावना है, लेकिन उससे पहले ही कोच राहुल द्रविड़ ने एक बड़ा बयान देकर फैन्स को संस्पेंस में डाल दिया है.
द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उमरान मलिक पर पूछे गए सवाल को लेकर कहा कि हमें हकीकत को समझने की जरूरत है. हमारी इंडियन स्क्वॉड काफी बड़ी है, ऐसे में यह संभव नहीं है कि सभी को प्लेइंग-11 में मौका दिया जा सके.
'हमें हकीकत को समझने की जरूरत है'
उमरान को लेकर द्रविड़ ने कहा, 'बिल्कुल, वह सीख रहा है. यह युवा है और बेहतर इम्प्रूव करता जा रहा है. वह जितना ज्यादा खेलेगा, उसके लिए उतना ही बेहतर होगा. हमारी टीम में ऐसे शानदार गेंदबाजों का मिश्रण देखकर खुशी होती है. हमें देखना होगा कि हम उसे कितने मैचों में मौका दे सकते हैं. हमें हकीकत को समझने की जररूत है. हमारे पास बहुत बड़ी इंडियन स्क्वॉड है. ऐसे में हर किसी को प्लेइंग-11 में मौका मिले, यह संभव नहीं है.'
'टीम में अर्शदीप भी है, जो बेहद शानदार है'
द्रविड़ ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं उस तरह का व्यक्ति हूं, जो लगातार लोगों को मौका देता हूं और उन्हें अपनी पोजिशन स्थायी होने का महसूस कराता हूं. यह देखना दिलचस्प होगा कि उमरान को हम कितना मौका दे सकते हैं. हमारे पास अर्शदीप सिंह भी है. वह भी बेहद शानदार है. हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार और आवेश खान के रूप में हमारे पास अनुभव भी है. यह हमारे लिए अच्छा है कि इतने शानदार यंग प्लेयर हमारे पास हैं.'

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












