
QS रैंकिंग में JNU इंडिया में टॉप वर्ल्ड में 20 नंबर पर, जानें- इन भारतीय संस्थानों की रैंक
AajTak
श्विक क्यूएस विश्वविद्यालय रैंकिंग जारी कर दी गई है. जेएनयू भारत का सर्वोच्च रैंक वाला विश्वविद्यालय बना है. विकास अध्ययन के लिए वैश्विक स्तर पर जेएनयू को 20वां स्थान मिला है.
World QS University Ranking 2024: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग ने विश्व के टॉप विश्वविद्यालयों की सूची जारी की है, जिसमें भारत के भी कई नामी संस्थान शामिल हैं. राजधानी दिल्ली में स्थिति जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय को पढ़ाई के लिए वैश्विक स्तर पर 20वां स्थान प्राप्त हुआ है. जेएनयू उन 20 यूनिर्विसिटीज में से एक है, जिन्होंने शैक्षिक स्तर पर काफी ग्रोथ की है. इस रैंकिंग लिस्ट में जेएनयू के अलावा आईआईएम अहमदाबाद और सविता इंस्टीट्यूट भी शामिल हैं.
JNU के बाद इन यूनिवर्सिटीज़ को मिली रैंकिंग
जेएनयू को विकास अधय्यन के लिए 20वां स्थान मिला है तो वहीं, व्यवसाय एवं प्रबंधन अध्ययन के लिए आईआईएम अहमदाबाद को विश्व के शीर्ष संस्थानों में 25वां स्थान मिला है. इसके अलावा आईआईएम बेंगलुरु और कलकत्ता को 50वां स्थान मिला है. वहीं, सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज चेन्नई, दंत चिकित्सा अध्ययन के लिए विश्व स्तर पर 24वें स्थान पर है.
ब्रिटेन को पछाड़ने की कगार पर पहुंचा भारत
क्यूएस अधिकारी ने कहा कि भारत अब अनुसंधान का दुनिया का चौथा सबसे बड़ा उत्पादक है और ब्रिटेन को पछाड़ने की कगार पर पहुंच गया है. भारत निस्संदेह अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक समुदाय में एक सशक्त खिलाड़ी बन रहा है. भारत में कई देशों के छात्र आकर अध्ययन कर रहे हैं.
विश्व यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत की 20% ग्रोथ

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











