
Punjab Congress की राह में कांटे ही कांटे, Sidhu के बाद आ रहे बैक टू बैक इस्तीफे
AajTak
पंजाब में कांग्रेस हांफ-कांप रही है. इस्तीफों का दौर जारी है. दिल्ली में बैठे बड़े नेता समझ नहीं पा रहे कि पंजाब को कैसे कंट्रोल करें. पहले सिद्दू ने इस्तीफा दिया फिर उनके समर्थक मंत्रियों ने और इधर कैप्टन दिल्ली दौड़ से नए समीकरणों का गुणा भाग देख रहे हैं. सीएम चन्नी नए नवेले हैं और इस तूफान में उनकी नाव खुद डगमगा रही है. सिद्धू ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर अचानक पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष पद छोड़ दिया. इस झटके से पार्टी अभी उबर ही नहीं पाई थी कि रजिया सुल्तान ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. फिर पंजाब कांग्रेस के महासचिव योगिंदर ढींगरा ने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को भेज दिया. देखिए ये एपिसोड.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











