
Punjab: सिद्धू ने रखीं ये तीन शर्तें, मानने के मूड में नहीं आलाकमान, चन्नी भी टाल गए सवाल
AajTak
पंजाब कांग्रेस में जारी लड़ाई अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है. नवजोत सिंह सिद्धू इस्तीफा वापस लेने के लिए कुछ शर्तों की बात कर रहे हैं, तो कांग्रेस आलाकमान भी सख्त रुख अपनाने के मूड में दिख रहा है.
Punjab Congress Fight: कांग्रेस के लिए पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हुई परेशानियां खत्म नहीं हो रही हैं. नवजोत सिंह सिद्धू प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर नए मुख्यमंत्री के फैसले पर सवाल खड़े कर रहे हैं तो कांग्रेस आलाकमान भी अब चरणजीत सिंह चन्नी के साथ खड़ा हुआ दिख रहा है. तो दूसरी ओर खुद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि सिद्धू से बात की जाएगी लेकिन वो आरोपों से बचते दिखे. सिद्धू ने क्या रखी हैं शर्तें? नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना इस्तीफा देते हुए कहा था कि वह किसी तरह का समझौता नहीं कर सकते हैं. बुधवार को एक वीडियो संदेश में भी उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नई सरकार में दागियों को जगह दी गई है, फिर चाहे वो मंत्री हो या फिर एडवोकेट जनरल हो. अब सूत्रों की मानें, तो सिद्धू कैंप की ओर से साफ किया गया है कि वह इस्तीफा तभी वापस लेंगे जब उनकी बातों को माना जाएगा. इनमें राणा गुरजीत सिंह को कैबिनेट से हटाना, डीजीपी को बदलना और एडवोकेट जनरल एपीएस देओल को हटाना शामिल है. नवजोत सिंह सिद्धू ने साफ किया है कि वह अपने एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











