
Punjab: मौत के बाद मां को किया मिस, बेटे ने घर पर बनवा दिया स्टैचू, भावुक कर देगी ये कहानी
AajTak
पंजाब के संगरूर के गांव रामपुरा गुजरा में मनप्रीत सिंह ने अपनी मां की मौत के बाद उनकी याद में घर में उनका स्टैचू बनवाया. वह और उनकी बेटी हर रोज स्टैचू से बातें करते हैं, आशीर्वाद लेते हैं और पुरानी यादें ताजा करते हैं. मां के प्रति बेटे के प्रेम और यादों की यह अनोखी कहानी सभी को भावुक कर देती है.
पंजाब के संगरूर जिले के गांव रामपुरा गुजरा में एक बेटे ने अपनी मां के प्रति प्यार और सम्मान का ऐसा उदाहरण पेश किया है. जिसने हर किसी को भावुक कर दिया. मनप्रीत सिंह ने अपनी मां कमलेश कौर की मौत के बाद उनकी यादों को जीवित रखने के लिए घर में उनका स्टैचू बनवाया.
मनप्रीत बताते हैं कि उनके पिता की मौत के बाद उनकी मां ने अकेले ही उनकी और उनकी बहन की परवरिश की. उनकी मां दसवीं कक्षा की टॉपर थीं और उन्होंने परिवार को संभालने के लिए अपनी जिंदगी समर्पित कर दी.
मां की मौत बाद बनाया स्टैचू
मां के आशीर्वाद से ही मनप्रीत ने अपना बिजनेस शुरू किया और आज उनके पास तीन गाड़ियां और अच्छा व्यवसाय है. लेकिन जनवरी में जब उनकी मां का निधन हुआ, तो वह अकेलापन महसूस करने लगे.
मां की कमी को दूर करने के लिए उन्होंने सिद्धू मूसे वाला का स्टैचू बनाने वाले कारीगर से संपर्क किया. मां की तस्वीर, कपड़े, जूते और गहने देकर उन्होंने अपनी मां का स्टैचू तैयार कराया. जब स्टैचू बनकर घर आया, तो मनप्रीत भावुक हो गए. अब वह हर सुबह काम पर जाने से पहले स्टैचू से आशीर्वाद लेते हैं और अपनी मां से जुड़ी बातें याद करते हैं.
काम पर जाने से पहले लेते हैं मां के स्टैचू का आशीर्वाद

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







