
Punjab पर राहुल की असाधारण असफलता, Sambit Patra ने साधा कांग्रेस पर निशाना
AajTak
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज प्रेस वार्ता कर कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पंजाब एक बॉर्डर स्टेट है और इस राज्य में स्थिरता रहना बेहद जरुरी और अनिवार्य है, लेकिन जैसा कांग्रेस पार्टी और उसकी राजनीति है, यह पूरा हिंदुस्तान देख रहा है. अस्थिरता कांग्रेस का दूसरा नाम बन चुकी है, कोई कांग्रेस नेता पंजाब के बारे में नहीं सोचता है. ये आश्चर्य का विषय है कि जब राहुल गांधी और सोनिया गांधी ये सोच रहे थे कि पंजाब में उन्होंने बहुत बड़ा स्ट्रैटेजिक मूव कर दिया है और उसके पश्चात वे छुट्टी मनाने चले गए थे, उसी बीच जिस प्रकार से पंजाब में जो भी सीएम चन्नी और सिद्धू के बीच हुआ है वो आज देश से छुपा नहीं है. यहां महत्वकाक्षाओं की लड़ाई देखी जा रही है. देखें आगे क्या बोले संबित पात्रा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











