
Punjab: जस्सा बुर्ज गिरोह के सरगना समेत 4 गिरफ्तार, डकैती के प्लान को पुलिस ने किया नाकाम
AajTak
पंजाब पुलिस ने कुख्यात जस्सा बुर्ज गिरोह के कथित सरगना सहित चार लोगों को गिरफ्तार करके एक डकैती को नाकाम कर दिया है. पुलिस ने गिरोह के कथित सरगना जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा और तीन अन्य को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान गुलाबगढ़ गांव के करणवीर सिंह उर्फ करनी, चट्ठा गांव के रेशम सिंह और सेखू गांव के हरदीप सिंह उर्फ अर्शी के रूप में हुई है.
पंजाब पुलिस ने कुख्यात जस्सा बुर्ज गिरोह के कथित सरगना सहित चार लोगों को गिरफ्तार करके एक डकैती को नाकाम कर दिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 जिंदा कारतूस के साथ चार पिस्तौल बरामद की है. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने कुख्यात जस्सा बुर्ज गिरोह के कब्जे से 11 जिंदा कारतूस के साथ चार पिस्तौल भी बरामद की हैं. पुलिस ने गिरोह के कथित सरगना जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा और तीन अन्य को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान गुलाबगढ़ गांव के करणवीर सिंह उर्फ करनी, चट्ठा गांव के रेशम सिंह और सेखू गांव के हरदीप सिंह उर्फ अर्शी के रूप में हुई है.
ये भी पढ़ें- पंजाब पुलिस ने ड्रग तस्करी के गिरोह का किया पर्दाफाश, सीमा पार से लाई जा रही 6 KG हेरोइन बरामद
आरोपियों को बठिंडा के रिंग रोड से किया गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास है और वे कथित तौर पर हथियार आपूर्ति, छीनाझपटी, अपहरण और अन्य अपराधों में शामिल थे. डीजीपी यादव ने कहा कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को बठिंडा के रिंग रोड से गिरफ्तार किया और कथित तौर पर उनके कब्जे से हथियार बरामद किए.
डकैती की योजना बना रहे थे आरोपी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










