
Pune Crime: ब्वॉयफ्रेंड संग फरार हुई बहन, भाई ने कर दी प्रेमी के पिता की हत्या
AajTak
पुणे में युवक ने अपनी बहन के प्रेमी के पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी की बहन अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी. जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.
महाराष्ट्र के पुणे से हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने अपनी बहन के प्रेमी के पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने 25 साल के आरोपी इस्माइल शेख गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी की बहन अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी. जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया.
यह घटना येरवडा थाने इलाके में हुई लहाडे और शेख परिवार पड़ोस में रहते हैं. जिसकी वजह से इस्माइल की बहन के उसके दोस्त के साथ प्रेम प्रसंग बन गए. अलग धर्म के चलते दोनों परिवारों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, जिसके चलते घर से फरार हो गए.
युवक ने की दोस्त के पिता की हत्या
इस बात से गुस्साए इस्माइल ने धारदार हथियार से वार कर बहन के प्रेमी के पिता कट्टू की हत्या कर दी और फरार हो गया. लेकिन वारदात के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि लड़की के भाई ने यह कदम इस बात से नाराज होकर उठाया क्योंकि पड़ोस में रहने वाला उसका दोस्त बहन को बहला फुलसाकर अपने साथ ले गया. इसके अलावा पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











