
PUC सर्टिफिकेट न होने पर 700 गाड़ियों का हुआ चालान, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कही ये बात
AajTak
दिल्ली-एनसीआर समेत लगभग पूरा उत्तर भारत इस समय घने वायु प्रदूषण की चपेट में है. इसको लेकर ही दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र के बिना गाड़ी चलाने वाले 700 से अधिक वाहन मालिकों को चालान जारी की हैं. वहीं, वैध पीयूसी प्रमाणपत्र के बिना गाड़ी चलाने वालो की सबसे अधिक घटनाएं वसंत विहार, तुगलक रोड और तिलक नगर के इलाकों में हुईं है.
राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस ने वैध प्रदूषण नियंत्रण (PUC) प्रमाण पत्र के बिना गाड़ी चलाने वाले 700 से अधिक वाहन मालिकों को दिवाली पर चालान जारी की हैं. दिल्ली में 5 नवंबर को शहर की वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में होने के बाद केंद्र की प्रदूषण नियंत्रण योजना का चरण GRAP-IV (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) लागू किया गया था. इसके तहत सभी प्रकार के निर्माण कार्य और प्रदूषण फैलाने वाले ट्रकों का शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.
'जीआरएपी' सर्दियों के मौसम में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में होने वाले वायु प्रदूषण विरोधी उपायों का एक सेट है. जिसे चार अलग-अलग श्रेणियों के तहत कार्यों की रूपरेखा तैयार करता है. स्टेज-I 'खराब' (AQI 201-300), स्टेज-II 'बहुत खराब' (AQI 301-400), स्टेज-III 'गंभीर' (AQI 401-450) और स्टेज-IV 'अधिक गंभीर' (AQI > 450) होती है.
पुलिस आंकड़ों के मुताबिक इन लोगों की हुई चालान
पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, रविवार 12 नवंबर को बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण (PUC) सर्टिफिकेट के चलने वाले वाहनों के 710 चालान जारी किए गए हैं. जाम और गलत पार्किंग करने के लिए 584 चालान और 1085 नोटिस जारी किए गए है. साथ ही 44 वाहनों को यातायात क्रेन द्वारा उठाया गया है. इसके अलावा ट्रैफिक नियम के खिलाफ ड्राइविंग करने के लिए 61 और नो-एंट्री नियमों के उल्लंघन के लिए 263 चालान जारी किए गए है.
पुलिस का कहना है कि केवल वैध अनुमति वाले आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले वाहनों को ही अनुमति दी गई है. 3 से 12 नवंबर तक बीएस-III पेट्रोल वाहनों के लिए 2193 चालान और बीएस-IV डीजल वाहनों के लिए 9903 चालान जारी किए हैं. इसके अलावा इसी अवधि के दौरान अनुचित पार्किंग के लिए 11051 चालान और 14143 नोटिस जारी किए गए है.
सबसे ज्यादा इन इलाकों में हुए चालान

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









