
PUBG Mobile की हुई भारत वापसी, Battlegrouds Mobile के नाम से होगा लॉन्च
AajTak
PUBG Mobile नहीं, भारत में Battlegrounds Mobile India नाम से लॉन्च होगा ये गेम. कंपनी ने किया ऐलान. शुरू किया जाएगा प्री रजिस्ट्रेशन.
PUBG Mobile की भारत वापसी हो रही है. लेकिन नए नाम से. PUBG Mobile की पेरेंट कंपनी Krafton Inc ने इसका ऐलान किया है. ये कंपनी साउथ कोरिया की है और इस गेम का टीजर जारी कर दिया गया है. Krafton Inc ने इस मोबाइल गेम को Battlegrounds Mobile India का नाम दिया है. इसके लिए एक नया लोगो भी जारी किया गया है. शॉर्ट वीडियो टीजर से ये साफ है कि ये गेम PUBG Mobile की ही तरह या आप इसे पबजी मोबाइल ही समझ सकते हैं. Battlegrounds Mobile India के पोस्टर से भी ये साफ है कि ये गेम पबजी मोबाइल का ही नया रूप है. ये भी मल्टी प्लेयर है और कंपनी ने कहा है कि इसके लिए प्री रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा. इस गेम में खास आउटफिट्स और और फीचर्स होंगे जो कंपनी के अपने इकोसिस्टम में होते हैं.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












