
PSL 2022, Virat Kohli: 'पाकिस्तान में देखना चाहता हूं विराट की सेंचुरी', PSL में दिखा किंग कोहली का पोस्टर
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम 2008 के बाद से पाकिस्तान दौरे पर नहीं गई है. राजनीतिक एवं कूटनीतिक संबंधों में खटास आने के चलते दोनों टीमें अभी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलती हैं.
PSL 2022, Virat Kohli: विराट कोहली के 71वें शतक का इंतजार काफी लंबा हो गया है. पिछले दो सालों में कोहली कई मौकों पर शानदार टच में दिखाई दिए, लेकिन शतकीय पारी से पहले ही उनकी इनिंग्स पर ब्रेक लग गया था. दुनिया भर के क्रिकेट फैंस विराट कोहली के शतक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. Virat Kohli's poster in PSL in Pakistan and the fan wrote that "I want to see your century in Pakistan." - Virat Kohli's fan following is just Unmatchable. pic.twitter.com/b2sHIb5HBb

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












