
PSL के बाकी मैच कैसे कराएगा PCB..? UAE से अब तक नहीं मिली मंजूरी
AajTak
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL-6) के बचे हुए मैचों के लिए अगर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से गुरुवार तक मंजूरी नहीं मिली, तो इसे टालना होगा.
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL-6) के बचे हुए मैचों के लिए अगर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से गुरुवार तक मंजूरी नहीं मिली, तो इसे टालना होगा. पीसीबी ने छह फ्रेंचाइजी मालिकों को एक ऑनलाइन सत्र में सूचित किया है कि उसने पाकिस्तान सुपर लीग के शेष 20 मैचों की मेजबानी के अंतिम फैसले को गुरुवार तक के लिए टाल दिया है. पीसीबी ने एक बयान में पुष्टि की कि उसे यूएई में संबंधित अधिकारियों से कुछ मंजूरी मिली हैस लेकिन कुछ मुद्दों को अभी भी हल करने की जरूरत है. पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने एक बयान में कहा, ‘अगर गुरुवार दोपहर तक हमें स्पष्टता नहीं मिलती है, तो हमारे पास शेष 20 मैचों को स्थगित करने का अनुरोध करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है.’More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












