
Priyanka Gandhi Net Worth: 4 करोड़ की चल संपत्ति... 59 किलो चांदी, जानिए कितनी अमीर हैं प्रियंका गांधी वाड्रा
AajTak
प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Net Worth) के पास 4,24,78,689 रुपये की चल संपत्ति है और 138,992,515 रुपये की अचल संपत्ति है. वहीं राबर्ट वाड्रा के पास 37,91,47,432 रुपये की चल संपत्ति है.
केरल के वायनाड सीट फिर से चर्चा में आ चुका है, क्योंकि कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को आगामी लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद रहे. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) ने चुनावी हलफनामे में अपने इनकम का खुलासा किया है.
वित्त वर्ष 2023-24 के इनकम टैक्स रिटर्न में दिखाए गए इनकम के मुताबिक, प्रियंका गांधी के पास 46.39 लाख रुपये की संपत्ति है. जबकि उनके पति राबर्ट वाड्रा के पास कुल संपत्ति 15 लाख रुपये है. वहीं चुनावी हलफनामे के मुताबिक, प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Net Worth) के पास 4,24,78,689 रुपये की चल संपत्ति है और 138,992,515 रुपये की अचल संपत्ति है. वहीं राबर्ट वाड्रा के पास 37,91,47,432 रुपये की चल संपत्ति है. प्रियंका गांधी पर 15 लाख 75 हजार रुपये का कर्ज भी है, जबकि राबर्ट वाड्रा पर देनदारी 10,03,30,374 रुपये की है.
म्यूचुअल फंड और PPF में निवेश चुनावी हलफनामे के मुताबिक, कांग्रेस नेता ने म्यूचुअल फंड में भी निवेश किया है. उन्होंने Mutual Fund में कुल 2 करोड़ 24 लाख और 93 हजार रुपये का निवेश किया है. इनके पास 3 बैंक अकाउंट है, जिसमें 3 लाख 61 हजार रुपये से ज्यादा डिपॉजिट है. वहीं 30 सितंबर तक इनके पास कैश इन हैंड 52 हजार रुपये थे. प्रियंका गांधी वाड्रा के PPF अकाउंट में 17 लाख 38 हजार 265 रुपये थे.
प्रियंका गांधी के पास 59 किलो चांदी प्रियंका गांधी वाड्रा के पास 59.83 किलो के चांदी से बनी चीजें हैं, जिसकी वैल्यू 29,55,581 रुपये है. वहीं उनके पास 4.41 किलो की ज्वैलरी है, जिसमें 2.5 किलो सोने है और इसकी कीमत 1 करोड़ 15 लाख 79 हजार रुपये है. प्रियंका गांधी के पास 8 लाख रुपये की होंडा सीआरवी कार है. कांग्रेस नेता के पास 2 करोड़ 10 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की एग्रीकल्चर जमीन भी है.
1 करोड़ रुपये का घर प्रियंका गांधी के पास 48,997 स्क्वायर फीट एरिया का घर है, जो शिमला में स्थित है. इसकी कीमत करीब 1 करोड़ 09 लाख रुपये के करीब है. चुनावी हलफनामे के अनुसार, प्रियंका गांधी के पास कुल 7.74 करोड़ रुपये का रेजिडेंस एरिया है. वहीं राबर्ट वाड्रा के पास 27.64 करोड़ रुपये की कमर्शियल बिल्डिंग्स हैं.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










