
President election cross voting: द्रौपदी मुर्मू की बड़ी जीत में विपक्ष का पूरा सहयोग, क्रॉस वोटिंग का मिला सीधा फायदा
AajTak
द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गई हैं. उनका जीतना तो पहले से तय माना जा रहा था, लेकिन क्रॉस वोटिंग ने उनके जीत के अंतर और ज्यादा बड़ा कर दिया है.
द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गई हैं. आदिवासी समुदाय से राष्ट्रपति पद तक पहुंचने वाली वे पहली महिला हैं. उनकी ऐतिहासिक जीत पर राजनीतिक गलियारों में बधाई देने का सिलसिला शुरू हो चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं दी हैं.
वैसे इस चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को विपक्ष की जरूरत से ज्यादा शुभकामनाएं मिली हैं. वैसे तो वोटिंग के दौरान ही क्रॉस वोटिंग की बात सामने आ गई थी, लेकिन अब वोटों की गिनती से साफ हो गया कि मुर्मू के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की गई है. विपक्ष के कई नेताओं ने पार्टी लाइन से अलग हटकर आदिवासी समुदाय से आईं द्रौपदी मुर्मू का दिल खोलकर स्वागत किया है.
बीजेपी ने तो दावा कर दिया है कि इस राष्ट्रपति चुनाव में कम से कम 17 सांसदों ने क्रॉस वोटिंग कर द्रौपदी मुर्मू को अपना वोट दिया है. तर्क दिया गया है कि बीजेपी को मुर्मू के समर्थन में 523 वोटों की उम्मीद थी, लेकिन मतगणना से साफ हो गया है कि उन्हें 540 सांसदों का वोट मिल गया है. ऐसे में कम से कम 17 सांसदों ने क्रॉस वोटिंग की है. इसी तरह 104 विधायकों ने भी यशवंत सिन्हा की जगह द्रौपदी मुर्मू को अपनी पहली पसंद माना है.
वहीं एक आंकड़ा तो ये भी सामने आया है कि असम और मध्य प्रदेश में 15 से 20 फीसदी क्रॉस वोटिंग हुई है. मतगणना से पहले भी AIUDF के विधायक करिमुद्दीन बारभुइया ने दावा कर दिया था कि कांग्रेस के 20 से ज्यादा विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की. उन्होंने कहा था कि नतीजों में आपको नंबर पता चल जाएगा. अब द्रौपदी मुर्मू की जितनी बड़ी जीत हुई है, उसे देख AIUDF के विधायक के दावे मजबूत हो जाते हैं.
तीसरे राउंड के बाद ही तय हो गया नतीजा
जानकारी के लिए बता दें कि द्रौपदी मुर्मू ने मतगणना के हर राउंड में यशवंत सिन्हा को काफी पीछे छोड़ा है. पहले राउंड में मुर्मू को 540 वोट मिले थे, दूसरे राउंड में 809 और तीसरे में 812 वोट पड़े हैं. हालांकि, ये फाइनल काउंटिंग के आंकड़े नहीं हैं, लेकिन इनमें ही बड़ी संख्या में क्रॉस वोटिंग की बात सामने आ गई. वहीं, तीसरे राउंड के बाद ही द्रौपदी मुर्मू की लीड इतनी जबरदस्त हो गई कि जीत का आकंड़ा पाने के लिए आगे की गिनती की जरूरत ही नहीं पड़ी. तीसरे राउंड में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को सिर्फ 521 वोट मिले हैं.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



