
Prepaid Recharge Plan: चाहते हैं डेली 2GB डेटा? ट्राई करें Airtel, Jio और Vi के ये प्लान्स
AajTak
Airtel, Jio और Vi (Vodafone Idea) अपने सब्सक्राइबर्स को कई सारे प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर करते हैं. इन रिचार्ज प्लान्स में कंज्यूमर्स को डेटा, वैलिडिटी, स्ट्रीमिंग सर्विसेस, कॉल और SMS जैसी प्राइमरी सर्विस मिलती हैं. अगर आप ज्यादा डेटा का इस्तेमाल करते हैं, तो तीनों ही ऑपरेटर्स 2GB डेली डेटा वाले प्लान ऑफर करते हैं. आइए जानते हैं किसके पोर्टफोलियो में हैं कितने प्लान्स.
Airtel यूजर्स को 2GB डेली डेटा वाले एनुअल और मंथली प्लान्स दोनों मिलते हैं. कंपनी 2GB डेली डेटा वाले कई प्लान्स ऑफर कर रही है, जिसमें दूसरी सर्विसेस भी मिलती हैं. एयरटेल के 2GB डेटा प्लान पोर्टफोलियो की शुरुआत 179 रुपये से होती है. इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है.
इसी तरह से 359 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी, 549 रुपये के प्लान में 56 दिनों की वैलिडिटी, 838 रुपये के प्लान में 56 दिनों की वैलिडिटी, 839 रुपये में 84 दिनों की वैलिडिटी, 1799 रुपये में 365 दिनों की वैलिडिटी, 2999 रुपये के प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी और 3359 रुपये में 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है.
यह सभी प्लान्स 100 SMS प्रति दिन, 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल्स बेनिफिट के साथ आते हैं. इनमें सिर्फ स्ट्रीमिंग बेनिफिट और वैलिडिटी का अंतर है. ज्यादातर प्लान्स में 30 दिनों का Amazon Prime Video सब्सक्रिप्शन मिलता है. वहीं कुछ में Airtel Xstream मोबाइल पैक और एयरटेल थैंक ऐप की सर्विस मिलेगी. 838 रुपये और 3359 रुपये के प्रीपेड प्लान में Disney + Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











