
Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज ने कहा- सबकुछ बेचकर भी आदमी नहीं खरीद सकता है ये एक चीज
AajTak
प्रेमानंद महाराज का मानना है कि भगवान का नामजप ही मुक्ति का मार्ग है. अपने एक नए प्रवचन में उन्होंने कहा कि मनुष्य अपनी सारी संपत्ति बेच भी दे तो वह एक अतिरिक्त सांस नहीं खरीद सकता है. यह बहुत कीमती है और अपनी हर सांस में भगवान का नाम लेने से ही आपका उद्धार होगा.
Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज के प्रवचन आज वृंदावन की गलियों तक सीमित नहीं रह गए हैं. सोशल मीडिया के माध्यम ये यह देश-दुनिया तक पहुंच चुके हैं. प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि भगवत प्राप्ति का एकमात्र रास्ता नामजप करना है. जो लोग नामजप करके ईश्वर की शरण में आते हैं, उनका निश्चित ही उद्धार हो जाता है. हाल ही में प्रेमानंद महाराज का एक और वीडियो सामने आया जिसमें उन्होंने कहा कि इंसान अपना सबकुछ बेचकर भी एक चीज नहीं खरीद सकता. आइए जानते हैं कि वो चीज क्या है.
वृंदावन में लोगों को संबोधित करते हुए प्रेमानंद ने कहा, 'इंसान की सांसें बहुत कीमती हैं. यदि कोई 50 साल की आयु तक कमाया हुआ सारा रुपया-पैसा, मकान, संपत्ति आदि बेच भी दे तो एक सांस अतिरिक्त नहीं खरीद पाएगा. इसलिए सबसे प्रार्थना है कि अपनी हर सांस में राधा नाम का जाप करें. इसमें कोई मेहनत नहीं लगती है. एक रुपया नहीं लगता है.'
उन्होंने कहा कि राधा नामजप करने से आपका परम कल्याण हो जाएगा. यदि आपको किसी वजह से राधा नाम प्रिय नहीं है तो आप इच्छानुसार राम, कृष्ण, हरि या किसी अन्य देवी-देवता का नाम ले सकते हैं. जो लोग भगवान नाम लेकर आगे बढ़ते हैं, उनका जीवन सार्थक हो जाता है.
मृ्त्यु के बाद सब यहीं छूट जाएगा: प्रेमानंदप्रेमानंद महाराज ने आगे कहा कि शरीर त्यागने के बाद आदमी कुछ साथ लेकर नहीं जाता है. सांस छूटते ही शरीर, मकान, स्त्री, पुत्र, परिवार और प्रत्येक भौतिक सुख यहीं रह जाता है. इसके बाद इंसान को पाप-पुण्य के आधार पर पशु-पक्ष या किसी दूसरी योनि में जन्म मिलता है. वो जन्म कहां और किस योनि में होगा, ये किसी को नहीं पता है. इसलिए अपनी प्रत्येक सांस में ईश्वर के नाम का स्मरण करें. दुनिया में ऐसे लाखों लोग हैं जिन्होंने राधा नाम अपनाकर बुरे आचरण का त्याग किया है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











