
Pre Monsoon Rain: गर्मी से राहत! इन राज्यों में शुरू हो रही प्री-मॉनसून बारिश, जानें फसलों पर क्या होता है असर
AajTak
जल्द ही देश में कुछ राज्यों में प्री-मॉनसून बारिश की गतिविधियां जारी हो जाएंगी. प्री-मॉनसून बारिश से गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट ने किसानों को अलर्ट रहने की सलाह दी है.
Pre-Monsoon Rains: मार्च के महीने में मध्य भारत और पूर्वी भारत के राज्यों में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिली थीं. अब इन राज्यों में मौसम शुष्क है और तापमान में बढ़त देखने को मिली है. हालांकि, बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट ने कहा कि जल्द ही देश में कुछ राज्यों में प्री-मॉनसून बारिश की गतिविधियां जारी हो जाएंगी. प्री-मॉनसून बारिश से गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन किसानों को अलर्ट रहने की सलाह दी है.
इन राज्यों में होगी प्री मॉनसून बारिश प्री-मॉनसून बारिश सबसे पहले मध्य भारतीय राज्यों विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होगी. फिर वर्षा बेल्ट धीरे-धीरे पूर्व की ओर बढ़ेगी, जो ओडिशा, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल को कवर करेगी. तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: Weather Today: दिल्ली में आज बारिश तो इन राज्यों में सताएगी लू, जानें पूरे देश के मौसम का हाल
बारिश की गतिविधियां 6 अप्रैल से शुरू हो सकती हैं. स्काईमेट की मानें तो कम से कम 4-5 दिनों तक बारिश के चलते गर्मी से राहत की उम्मीद है. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो अप्रैल की पहली छमाही तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्सों, मध्य, पूर्व और उत्तरी हिस्सों में छिटपुट प्री-मानसून बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.
फसलों हो सकता है नुकसान इस बारिश से तापमान में कमी और गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन देश के कई हिस्सों में चल रही फसल कटाई के लिए ये बारिश चुनौती खड़ी कर सकती है. स्काईमेट ने किसानों को फसल के होने वाले नुकसान को कम करने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










