
Praveen Kumar: 'अंग्रेज भी भारतीय गाली सीख गए', धोनी के धुरंधर प्रवीण कुमार ने खोल दिया ये बड़ा राज
AajTak
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले स्टार ऑलराउंडर ने कई बड़े खुलासे किए हैं. यह पूर्व दिग्गज प्रवीण कुमार हैं, जिन्होंने मैदान पर और बाहर अपनी लड़ाइयों को लेकर खुलकर बात की. साथ ही मैदान पर अन्य खिलाड़ियों से झगड़े को लेकर बात करते हुए पीके ने बताया है कि अब तो अंग्रेज खिलाड़ी भी भारतीय गाली सीख गए हैं.
Praveen Kumar on Drink and Fight: भारतीय टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर प्रवीण कुमार इन दिनों अपने बयान के कारण सुर्खियों में छाए हुए हैं. उन्होंने पूर्व भारतीय दिग्गजों समेत पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बड़ा बयान दिया है. साथ ही मैदान पर अन्य खिलाड़ियों से झगड़े को लेकर बात करते हुए पीके ने बताया है कि अब तो अंग्रेज खिलाड़ी भी भारतीय गाली सीख गए हैं.
पीके की कई बार मैदान पर अंपायर, खिलाड़ी और फैन्स से लड़ाई हुई है. इसी पर बात करते हुए जब पूछा गया कि क्या मैदान पर गाली चलती है? इसके जवाब में प्रवीण कुमार ने कहा, हां ये सब तो होता है और जो कुछ मैदान पर होता है उसे मैदान में ही छोड़ देना चाहिए.'
रॉस टेलर को तो सारी आती है
इसके बाद पूछा गया कि क्या अंग्रेजों को गाली समझ में आती है? इस पर प्रवीण ने कहा, 'सब आता है भाई. वो तो गाली सीख गए. हमारी वाली सीख गए (IPL की वजह से). रॉस टेलर को तो सारी आती है. बाहर के जितने प्लेयर हैं उनमें से ज्यादातर को आती है.'
6 टेस्ट, 68 वनडे और 10 टी20 खेल चुके हैं पीके
बता दें कि तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर प्रवीण कुमार ने भारतीय टीम के लिए 6 टेस्ट, 68 वनडे और 10 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. उन्होंने इस दौरान टेस्ट में 27 विकेट लिए और 149 बनाए. जबकि वनडे में 292 रन बनाने के साथ 77 विकेट झटके. टी20 में प्रवीण ने 8 विकेट लिए और 3 पारियों में 7 रन बनाए.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












