
Prank ने पहुंचाया ICU... मजाक से गुस्साए शख्स ने यूट्यूबर को मारी गोली
AajTak
एक यूट्यबर के लिए प्रैंक करना काफी भारी पड़ गया. दरअसल, लीसबर्ग के उनके टारगेट 31 साल एलन कोली को उनका प्रैंक बिलकुल पसंद नहीं आया और उसने YouTuber को पेट में गोली मार दी.
सोशल मीडिया पर अकसर आपने प्रैंक वीडियो देखे होंगे जो हंसा हंसाकर लोटपोट कर देते हैं. लेकिन कई बार जिन लोगों के साथ ये प्रैंक होता है वह बहुत अधिक नाराज हो जाते हैं. कई तो गुस्से में सच्चाई पता लगने पर हिडेन कैमरा भी तोड़ देते हैं. लेकिन हाल में एक यूट्यूब प्रैंक्सटर के साथ जो हुए वो उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा.
दरअसल, 21 साल के टैनर कुक को उनके एक प्रैंक टारगेट ने गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया और फिलहाल आईसीयू में है. कुक YouTube चैनल क्लासीफ़ाइड गूंस चलाते हैं, जिसमें उन्हें "जैकस" स्टाइल प्रैंक करते हुए देखा जा सकता है. इन प्रैंक्स में दुकानों में पेशाब करने का नाटक करना और अजनबियों को "न्यूड ट्विस्टर" खेलने के लिए कहना शामिल है. हालिया मामले की बात करें तो लीसबर्ग के उनके टारगेट 31 साल एलन कोली को उनका प्रैंक बिलकुल पसंद नहीं आया और उसने YouTuber को पेट में गोली मार दी. कुक के पिता जेरेमी कुक ने बताया कुक मॉल में एक वीडियो बना रहा था और लोगों के साथ मस्ती करने की कोशिश कर रहा था और इसी बीच कोली को गुस्सा आ गया. उसने अपनी बंदूक निकाली और मेरे बेटे को गोली मार दी." लाउडाउन काउंटी शेरिफ कार्यालय के एक बयान के अनुसार, दोनों कथित तौर पर घटना से पहले एक-दूसरे को नहीं जानते थे. कथित तौर पर शूटिंग से मॉल में दहशत फैल गई, जो हमले के दिन बंद होने के बाद सोमवार को फिर से खुल गया.
बता दें कि रियल इंसीडेंट कैमरे में कैद नहीं हो सका. हालांकि, इंस्टाग्राम यूजर @thisismyu5ername द्वारा शूट किए गए फुटेज में दिखाया गया है कि हमले के बाद कोली को गिरफ्तार कर लिया गया था. कोली पर गंभीर रूप से दुर्भावनापूर्ण रूप से जख्मी करने और गुंडागर्दी के लिए गोली चलाने का आरोप है.
आरोपी सोमवार को लाउडाउन जनरल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में वीडियो कॉल के माध्यम से पेश हुआ और 3 मई को उसे प्रारंभिक सुनवाई के लिए कोर्ट बुलाया जाएगा. उसे फिलहाल लाउडाउन काउंटी एडल्ट डिटेंशन सेंटर में रखा गया है. इस घटना ने YouTuber कुक को झकझोर कर रख दिया, लेकिन इसके बावजूद कुक ने कहा कि वह इस घटना से उदास होकर प्रैंक करना नहीं छोड़ेगा.
यह पहली बार नहीं है जब कोई YouTube प्रैंक इतना भारी पड़ गया हो. बल्कि इससे पहले साल 2017 में, मिनेसोटा के एक 22 वर्षीय व्यक्ति ने हाथ में किताब लेकर अपनी प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को उसपर गोली चलाने को कहा था. उसे लगा था कि वह बुलेट को रोक लेकर लेकिन गोली उसकी छाती में लगी और उसकी मौत हो गई.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











