
Pradhan Mantri Kisan Maandhan Yojana: किसानों को हर वर्ष मिलेंगे 36000 रुपये, महीने में जमा करने होंगे सिर्फ 55 रुपये
AajTak
Pradhan Mantri Kisan Maandhan Yojana: किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये दिए जा रहे हैं. लेकिन सरकार की एक योजना ऐसी भी है जिसके तहत किसानों को सालाना 36000 हजार रुपये तक मिल सकते हैं.
Pradhan Mantri Kisan Maandhan Yojana: देश के छोटे किसानों के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कई योजनाएं चला रही है. इसमें किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये दिए जा रहे हैं. लेकिन सरकार की एक योजना ऐसी भी है जिसके तहत किसानों को सालाना 36000 हजार रुपये तक मिल सकते हैं. हम बात कर रहे हैं प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के बारे में, जिसके तहत किसानों को पेंशन के तौर पर सालाना 36000 हजार रुपये तक मिल सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे और किन किसानों को इस योजना का फायदा मिल सकता है, साथ ही यह भी जानेंगे कि कैसे आसानी से इसका लाभ लिया जा सकता है... क्या है प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना? प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना को पीएम किसान पेंशन योजना के नाम से भी जाना जाता है. केंद्र सरकार ने 31 मई 2019 को इस योजना की शुरुआत की थी. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत देश के छोटे और सीमांत किसानों की मदद के लिए किया गया है. यह एक पेंशन योजना है जिसके तहत 60 वर्ष की आयु के बाद हर महीने 3000 रुपये यानी 36000 रुपये सालाना पेंशन के रूप में दिए जाएंगे.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












