
PPF, NSC जैसी छोटी बचत योजनाओं पर जानें अब मिल रहा कितना ब्याज
AajTak
मिडिल क्लास के सपनों को पूरा करने का सहारा मानी जाने वाली छोटी बचत योजनओं पर ब्याज दर में कटौती का फैसला सरकार ने 24 घंटे से भी कम समय में वापस ले लिया, अब जानिए कि किस बचत योजना पर कितना ब्याज मिलेगा..
सरकार ने बुधवार को नए वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही के लिए छोटी ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की थी. लेकिन 24 घंटे से भी कम समय में बृहस्पतिवार को सुबह-सुबह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्विटर पर ‘गलती से आदेश जारी’ हो जाने की जानकारी दी और फैसला वापस ले लिया. (फाइल फोटो) वित्त मंत्री ने अपने ट्वीट में जानकारी दी कि अप्रैल-जून की अवधि के लिए पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना जैसी लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दर जनवरी-मार्च 2021 की तिमाही के बराबर ही रहेंगी. (सांकेतिक फोटो) लघु बचत योजनाओं में सबसे लोकप्रिय योजना पब्लिक प्रोविडेंट फंड है, इसकी वजह इस पर अच्छा ब्याज मिलना है. सरकार ने इसे घटाकर 6.4% वार्षिक किया था. लेकिन अब ये फिर से 7.1% ही रहेगी. (सांकेतिक फोटो)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












